back to top
12 अगस्त, 2024
spot_img

औरंगाबाद में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर, लोगों में मचा हड़कंप

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

औरंगाबाद जिले में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध युवक मिला है। बुखार के साथ उसके शरीर में बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से औरंगाबाद आया है। उसकी बीमारी के लक्षण देखकर मंकीपॉक्स की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उसका सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं, स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन मंकीपॉक्स का संदिग्ध युवक मिलने के बाद पूरे गांव में अलर्ट जारी किया गया है। जितने भी लोग उसके संपर्क में आये हैं, सबकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंकी पॉक्स का एक संदिग्ध मामला मिलने से सनसनी फैल गयी है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिल्ली से लौटे कुटुम्बा के एक गांव के व्यक्ति में मंकी पॉक्स के संदिग्ध लक्षण दिखे है। उस व्यक्ति को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के बाद दुनियाभर के लिए दहशत का कारण बनने वाले मंकीपॉक्स का अब मंडराने  से लों में दहशत का है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध मरीज के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री है और मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है, इसलिए उस व्यक्ति को आइसोलेट कर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली से लौटे कुटुम्बा के एक गांव के व्यक्ति में मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण दिखे हैं। उस व्यक्ति को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। गांव में मेडिकल टीम भेजकर संदिग्ध मरीज के रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए पटना के सरकारी लैब को भेजा गया है।

औरंगाबाद के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद के अनुसार पिछले दिनों ही युवक दिल्ली से औरंगाबाद आया है। युवक औरंगाबाद के कुटुंबा गांव का निवासी है। दिल्ली से बिहार लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके शरीर में बुखार के साथ फफोले के निशान दिखने लगे। फिलहाल उसे उसके ही घर में आइसोलेट कराया गया है। जांच के लिए टीम को भेजकर सैंपल कलेक्शन कराया जा रहा है। उसके सैंपल को पुणे भेजने की तैयारी की जाएगी।

जरूर पढ़ें

Bihar में फास्ट ट्रैक जस्टिस: –पढ़िए Bihar Police की जीत का राज@विनय और दराद

सिर्फ 6 महीने में बिहार पुलिस ने दिलवाई 64 हज़ार सजाएं – 3 को...

मॉनसून की द्रोणिका DARBHANGA के आसमान पर, BIHAR में बाढ़ का उफ और बहती जिंदगी…पढ़िए 15 करोड़ का रिंग बांध बहा, 7 जिले टापू...

खतरे में लाखों की जिंदगी, मौत, तबाही। टापू में तब्दील, उफान पर नदियां, घरों...

Darbhanga, Madhubani, Samastipur नगर निगम में होगा अंचल गठन, पटना की तर्ज पर 18 जिले बनेंगे मॉडल

Darbhanga, Madhubani, Samastipur नगर निगम में होगा अंचल गठन, पटना की तर्ज पर 18...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें