back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल कोठी पुल चौक के समीप ऑटो-ट्रैक्टर की भीषण आमने-सामने की टक्कर, 3 ऑटो सवार बुरी तरह जख्मी, 2 DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बीती देर रात ऑटो ट्रैक्टर में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। तत्काल दो लोगों को डीएमसीएच रेफर किया गया। उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एसएच 17 बिरौल सहरसा मुख्य मार्ग पर कोठी पुल चौक के समीप गुरुवार की देर रात ऑटो और अज्ञात ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई।

- Advertisement -

इसमें ऑटो में सवार कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस के 112 नंबर पर सूचित किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: ससुराल जा रहे सहरसा के युवक की मौत, 40 फीट नीचे खेत में जा गिरी बाइक

पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए बिरौल सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने जख्मियों की स्थिति गंभीर देख उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया ।

जानकारी के मुताबिक, ऑटो सहरसा की तरफ से बिरौल आ रही थी। इस पर कुल 6 से 7 लोग सवार थे। मिट्टी भराई का काम कर रहे ट्रैक्टर तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहा था।

इसी दौरान एसएच 17 मुख्य मार्ग पर दोनों में आमने सामने टक्कर हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

तथा ऑटो ड्राइवर भी मौके से फरार हो गया।मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों घायलों को बिरौल सीएससी ले गई। और, घटनास्थल पर खड़े क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले आई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

दोनों जख्मी युवकों में से एक की पहचान कोठराम गांव निवासी शौकत अली तथा दूसरा सहरसा निवासी कलाधर सदा के रूप में हुई।

वहीं, तीसरे जख्मी व्यक्ति का कोई परिजन उपस्थित नहीं था, जिसका पुलिस की मदद से इलाज कराया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं? जानें कितनी EMI बनेगी

Tata Punch EV: इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है...

भाग्यश्री ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे में कैद हुआ उनका खास Birthday Celebration!

Bhagyashree News: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री ने हाल ही में अपने जन्मदिन का...

Oppo Find X8 Pro पर ₹13,009 का बंपर डिस्काउंट: जानें कैसे पाएं ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर

Oppo Find X8 Pro: भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाला...

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में जैश के 3 खूंखार आतंकी ढेर, सैफुल्ला का अंत, जलकर खाक हुए शव!

Jammu Kashmir News: जब धरती से पाप का बोझ बढ़ता है, तब न्याय की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें