back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

फिर बिहार आ रहे बाबा बागेश्वर Pandit Dhirendra Krishna Shastri, सितंबर में होगा कार्यक्रम, मगर… अभी से विरोध, हमारी कमाई मारी जाएगी

spot_img
- Advertisement -

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार में एक बार फिर कार्यक्रम होने वाला है। बिहार पर फिदा हुए बागेश्वर बाबा सितंबर में गया में सजाएंगें। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार इस मोक्ष की नगरी गया में सजेगा।

- Advertisement -

बाबा शास्त्री ने फिर से बिहार आने का ऐलान कर दिया है। अगली बार उनका दरबार धर्म और मोक्ष की नगरी गया में सजेगा। वहां ज्यादा लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी ताकि दिक्कत नहीं हो।

- Advertisement -

हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर विरोध के स्वर भी साथ में फूटने लगे हैं। कार्यक्रम का अभी से विरोध भी शुरू हो गया है। ऐसे में कार्यक्रम होगा या नहीं संशय के तलवार हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना में NH और NHAI परियोजना पर हाई-लेवल डिस्कशन... बिछेगा Bihar में एक्सप्रेसवे और रिंग रोड का जाल

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गया में भागवत कथा और गरुड़ पुराण का पाठ करेंगे। मगर, लेकिन गया के पंडे इस कार्यक्रम के विरोध में एकजुट हो गये हैं. ऐसे में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की तारीख या जगह में बदलाव किया जा सकता है, या फिर इसे टाला जा सकता है।

इससे पहले 13 से 17 मई तक बाबा बागेश्वर का पटना में कार्यक्रम हुआ था। धीरेंद्र शास्त्री ने नौबतपुर के तरेत पाली मठ परिसर में पांच दिनों तक हनुमत कथा और प्रवचन दिया। इस कार्यक्रम का काफी विरोध भी किया गया था।

इसके बावजूद कार्यक्रम सफल रहा था। मई महीने में पटना में भीषण गर्मी पड़ रही थी. फिर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा और गरुड़ पुराण का पाठ सुनने आये थे। बाबा के दरबार में कई दिग्गज नेताओं ने हाजिरी लगाई थी।

पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह खबर सामने आयी थीं कि धीरेंद्र शास्त्री का अगला कार्यक्रम गया या मुजफ्फरपुर में होगा, मगर अब तय कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम गया में होने वाला जिसका विरोध अभी से हो रहा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Shanghai Flight: बिहार से शंघाई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू, जानें किराया और समय

पंडों का कहना है कि इभी गया में पित्रपक्ष का विशेष समय है। ऐसे में, देश से ही नहीं विदेशों से भी लाखों लोग गया पिंड दान करने आते हैं। बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम होने से पंडों की पूजा-पाठ पर असर पड़ेगा।

पंडे बताते हैं कि साल में यही एक महीना होता है, जिसमें उनकी अच्छी कमाई होती है। इसलिए उन्होंने 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कार्यक्रम नहीं रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: बिहार में बंगलुरू मॉडल पर बनेगी Bihar Electronic City, एक लाख युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार, बदल जाएगी तस्वीर

बागेश्वर धाम प्रबंधन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम में पूरे देश से शहीदों के परिजन शामिल होंगे। इसलिए इसे पितृपक्ष में रखा गया है। कहा कि अगर गया जिला प्रशासन कार्यक्रम कराने की अनुमति देगा तब कार्यक्रम को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के मध्य भी अत्यंत शुभकारी है चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व

Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष की भांति चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि का...

Apple की 50 वर्षों की यात्रा: टिम कुक का संदेश – ‘दुनिया बदलते हैं अलग सोचने वाले लोग’

Apple: टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते...

Darbhanga News: दरभंगा ITI में विशाल Job Fair का आयोजन, 1650 पदों पर बंपर बहाली, 10वीं पास को भी मौका

Job Fair: अब नौकरी की तलाश में युवाओं को भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि...

Salman Agha: मैदान पर भड़के सलमान आगा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के अजीबोगरीब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें