spot_img

बागमती उफनाईं, कटरा पीपा पुल अप्रोच पथ पर चढ़ा पानी, आवागमन ठप

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बागमती नदी उफना रही है। इसका लगातार बढ़ रहा जलस्तर लोगों की परेशानी बढ़ाने वाला है। कटरा के पीपा पुल अप्रोच पथ पर पानी चढ़ गया है। इससे आवागमन ठप हो चुका है। पढ़िए दीपक कुमार की यह रिपोर्ट….

- Advertisement -


- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होने लगी है। बारिश व नदी के बढ़ते जलस्तर से जिले का कटरा प्रखंड के पीपा पुल का पहुंच पथ पानी में डूब गया है।

- Advertisement -

इसकी वजह से इलाके के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं, बाढ़ का पानी बकुची जंगबहादुर सिंह कालेज में घुस गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:  DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी 'पैरवी', जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

बताया जा रहा है कि बागमती के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। दो दिनों में जलस्तर में पांच फीट पानी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही कटरा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पीपा पुल पर पानी आ जाने से आवागमन ठप हो गया है।

पुल के उत्तरी व दक्षिणी भाग में एप्रोच पथ में करीब तीन फीट पानी है। इससे लोगों को पुल तक पहुंचना कठिन हो रहा है। पुल संचालक ने बताया कि जलस्तर में कमी नहीं होने पर पुल पर आवागमन चालू नहीं हो सकेगा।

इसके बंद होने से कटरा उत्तरी पंचायत की करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हो गई है। मालूम हो कि कटरा मुख्यालय में प्रखंड, अंचल, थाना के अलावा निबंधन कार्यालय है।

यहां औराई, गायघाट, हथौड़ी आदि से लोग भूमि का निबंधन कराने आते हैं। मार्ग अवरुद्ध हो जाने से उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें:  'डांस करने गई थीं 2 बहनें'... बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

एसडीओ पूर्वी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि अभी बाढ़ नियंत्रण में है। जलस्तर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र ही राहत कैंप शुरू किए जाएंगे। पूरी तैयारी कर ली गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट सरकार का चौंकाने वाला फैसला! अब सेवानिवृत्त जज करेंगे जांच!

Bihar Judicial Inquiry: बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून 2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ पर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है। एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश इस मामले की निष्पक्ष पड़ताल क#BiharJudicialInquiry,#BhojpurEncounter,#BilautiVillage

दरभंगा में दर्दनाक मौत: बच्ची को बाइक ने रौंदा, भीड़ का फूटा गुस्सा, चालक को धर दबोचा, जमकर पीटा

Darbhanga Road Accident: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची रोशनी कुमारी की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर जमकर पीटा।#DarbhangaNews,#RoadSafety,#BiharAccident

कोसी का बढ़ता जलस्तर: बिहार-नेपाल सीमा पर खतरा! 7 फाटक खुले, क्या है ताजा अपडेट?

Bihar Kosi River: बिहार-नेपाल सीमा पर कोसी नदी का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया है। वीरपुर बराज के 7 फाटक खोले गए हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है।#BiharKosiRiver,#SupaulFlood,#KosiBarrage

मोहर्रम पर CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश: शांति भंग करने वालों पर होगी ऐसी कार्रवाई कि…

Bihar Muharram Security: बिहार में मोहर्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। शांति भंग#BiharMuharram,#SamratChoudhary,#BiharPolice