back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों किए गए सील, ऑफिसों पर IT की रेड, Office Close…इसने कहा यह तो आपातकाल

spot_img
- Advertisement -

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे की खबर है। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली स्थित कार्यालय पर मंगलवार को इनकम टैक्स रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार BBC के दिल्ली के साथ मुंबई स्थित कार्यालय पर भी रेड हुई है। इस रेड के बाद दफ्तर का कामकाज रोक दिया गया है।

- Advertisement -

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

- Advertisement -
पहले तो इनकम टैक्स ने सभी कर्मियों का मोबाइल फोन लिया। बाद में सभी को घर जाने के लिए कह दिया गया। साथ ही छापेमारी की जानकारी BBC के लंदन स्थित मुख्यालय को भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: गायघाट कांड में बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID की एंट्री से हड़कंप!

जानकारी के के अनुसार, 60-70 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं बीबीसी पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police: अब सस्पेंशन नहीं, सीधे डिमोशन! भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर Bihar Police Head Quater का बड़ा एक्शन प्लान... पढ़िए भ्रष्टाचार पर Bihar Police का कड़ा प्रहार!

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्टफोन्स से क्यों गायब हो रहा है हेडफोन जैक: जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब अपने डिवाइसेज को और भी स्लिम और स्टाइलिश बनाने पर...

Arrah Tanishq Loot: आरा चर्चित तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का 7वां आरोपी ‘बाबा’, रांची से हुई गिरफ्तारी

Arrah Tanishq Loot: अक्सर अपराधी अपराध कर सोचते हैं कि वे कानून की लंबी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें