back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

BCCI का ऐतिहासिक फैसला, पुरूष और महिला क्रिकेटरों को एक समान मैच शुल्क

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुरुवार को भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए समान मैच शुल्क देने की घोषणा की। .

- Advertisement -

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की। बीसीसीआई सचिव शाह ने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए नई फीस पर भी प्रकाश डाला और जोर देकर कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस अर्जित करेंगी।

- Advertisement -

शाह ने ट्वीट किया, “मुझे भेदभाव से निपटने की दिशा में बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए एक वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच शुल्क समान होगा क्योंकि हम भारतीय क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में कदम रख रहे हैं।”

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supaul News: सुपौल में सस्पेंस और सन्नाटे के बीच Muzaffurpur की महिला कॉन्स्टेबल की मौत, बाथरूम में मिली फंदे से लटकी लाश,

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच शुल्क का भुगतान किया जाएगा। इसमें टेस्ट के लिए 15 लाख रुपए, एकदिनी के लिए 6 लाख और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 3 लाख रुपए दिये जाएंगे। वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं समर्थन के लिए शीर्ष परिषद को धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hardik Pandya का नया अवतार: शर्टलेस फरारी ड्राइविंग और गर्लफ्रेंड संग डांस का वायरल वीडियो!

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक...

छठ पूजा रूल्स: मासिक धर्म में व्रत और अर्घ्य के नियम

Chhath Puja Rules: छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का एक ऐसा अनूठा संगम...

PM Modi Record: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा सबसे लंबे कार्यकाल का कीर्तिमान! पढ़िए कार्यकाल के 8,931 दिन …नॉन स्टॉप Not Out!

PM Modi Record: राजनीति के महासागर में नरेंद्र मोदी वह ध्रुवतारा बन उभरे हैं,...

आज का राशिफल: 22 मार्च 2026 – दिव्य ग्रहों की चाल और आपका भविष्य

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में ग्रहों और नक्षत्रों का नृत्य प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें