back to top
2 दिसम्बर, 2025

Bhojpuri फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey सुसाइड केस में प्यार-धोखा-फरेब की मिस्ट्री, मां ने कहा, मेरी बेटी का बॉयफ्रेंड सिंगर समर सिंह ने की आकांक्षा की हत्या, FIR

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की खुदकुशी के बाद मां के बयान पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई फंस गए हैं। दरअसल, वाराणसी (Varanasi) के सारनाथ (Sarnath) क्षेत्र स्थित होटल सोमेंद्र में फांसी लगाकर आंकाक्षा ने खुदकुशी कर ली। इससे हर कोई स्तब्ध रह गया था।

- Advertisement - Advertisement

वहीं, आकांक्षा दुबे की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है।

- Advertisement - Advertisement

इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। समर सिंह के साथ ही उनके भाई पर भी केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। आशंका जताई गई है कि आकांक्षा दुबे ने अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं।

इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी मौत से पहले भी वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शायरों की शायरी पेज की रील को अपना स्टोरी स्टेटस बनाया था। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस के मोबाइल की डिटेल्स के आधार पर पुलिस को जल्द कोई सुराग मिल सकता है। पढ़िए पूरी खबर

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

इधर, भोजपुरी एक्ट्रेस के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उस युवक को ढूंढ निकाला, जिसने आकांक्षा को शनिवार देर रात होटल में छोड़ा था। युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका, फिर बाहर निकलकर चला गया था। पुलिस की तलाशी में पता चला है कि युवक लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

अब एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बड़ा बयान दिया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे आज वाराणसी पहुंचने के साथ ही अपनी बेटी की मौत के लिए सिंगर समर सिंह को दोषी ठहराया है।

एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे। साथ में वह एक्ट्रेस को काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर अकांक्षा के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार जब आकांक्षा ने समर सिंह से अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर आकांक्षा की हत्या की है। बेटी के आत्महत्या के बाद पहली बार एक्ट्रेस की मां का बयान आया है। अब सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाया है।

आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था। सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी। दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा ने रो-रोकर उन्हें सबकुछ बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थीं, तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। बता दें कि समर सिंह रविवार रात से ही गायब हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साल 2025 में 15,000 रुपये से कम में खरीदें ये शानदार 5G स्मार्टफोन

साल 2025: क्या आप भी नए साल के आगमन से पहले एक किफायती और...

दीवार घड़ी से चमकेगा भाग्य? जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा

नई दिल्ली: क्या आपके घर की दीवार घड़ी सिर्फ समय बताने का काम करती...

साल के अंत में शुक्रादित्य योग का महासंयोग: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कब और कैसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: साल 2025 का अंतिम महीना कई राशियों के लिए विशेष रूप से...

iPhone Air पर बंपर छूट: सबसे पतला आईफोन अब हुआ बेहद किफायती, जानें पूरी डील

नई दिल्ली: क्या आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो आपके...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें