back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

वेश्यावृत्ति में लिप्त थी भोजपुरी हीरोइन…हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा…एक लड़की के लिए लेती थी 80 हजार…3 अन्य मॉडल थी जबरन शामिल

spot_img
- Advertisement -

मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुंबई के गोरेगांव के एक आलीशान होटल में देहव्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने गोरेगांव क्षेत्र के एक आलीशान होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक प्रमुख भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन मॉडलों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस देहव्यापार के धंधे में एक भोजपुरी अभिनेत्री भी शामिल है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन मॉडल को भी रेस्क्यू किया है। जिन्हें जबरदस्ती इस धंधे में शामिल किया जा रहा था।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी अभिनेत्री हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाने के आरोप में मुंबई अपराध शाखा की एसएस शाखा ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 3 मॉडल को भी रेस्क्यू किया।

आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने पाया है कि वह पिछले छह साल से मुंबई में रह रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह कितने समय से देह व्यापार के रैकेट में शामिल है।

इस मामले के बारे में बात करते हुए, संयुक्त अपराध आयुक्त लखमी गौतम ने कहा,विशेष सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: कांग्रेस के तीन विधायकों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई महागठबंधन की चिंता, क्या NDA दे रहा है ऑफर?

एसएस शाखा के अनुसार, अधिकारियों ने एक्ट्रेस को भुगतान करने वाले एक डमी ग्राहक को भेजकर छापेमारी की। आरोपी एक्ट्रेस ने एक लड़की के लिए 50-80 हजार चार्ज किया और तीन लड़कियों को आरे कॉलोनी के अंदर स्थित रॉयल पाम होटल भेज दिया।

एक अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान, हमने तीन लड़कियों को भी मुक्त कराया है, जिन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: 'छोटे सरकार' के 'सियासी संन्यास' और बच्चों को विरासत सौंपने का ऐलान, सियासी मायने!मोकामा के बाहुबली का अगला कदम क्या?

पुलिस का कहना है कि सुमन कुमारी भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और गाने एल्बम में भी काम कर चुकी है।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता को एक ऐसे व्यक्ति से खरीदा था जो दूसरे राज्यों से महिलाओं की तस्करी में शामिल है।

आरोपी महिला के खिलाफ बांगुर नगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की टीम ने होटल के कमरे में छापा मारा। 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री एजेंट के रूप में काम कर रही थी और मॉडलों को देह व्यापार में धकेलती थी।

यह भी पढ़ें:  Rajya Sabha Election: अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार को दिया वोट', क्या हैं इसके मायने?

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी की गई अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और सॉन्ग एल्बम में दिखाई दे चुकी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सुमन कुमारी पिछले छह साल से मुंबई में रह रही है। हालांकि वो सेक्स रैकेट का कारोबार कब से कर रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस के मुताबिक भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती थी। ये मॉडल्स फिल्मों में अपना करियर बनने के लिए मुंबई आई थी। इन्हें पैसों की जरुरत थी, सुमन कुमारी ने इन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

पुलिस ने सुमन कुमारी को पकड़े के लिए होटल में एक फर्जी कस्टमर को भेजा। जिसस्से सुमन कुमारी ने मॉडल के बदले 50 से 80 हजार रुपये की मांग की। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hyundai Electric Car: टाटा पंच ईवी को टक्कर देने आ रही हुंडई की नई मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार

Hyundai Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से expand हो रहा...

प्रयागराज विश्वविद्यालय में बवाल: छात्रों की कॉपियों में मिली शायरी-गालियां, हजारों का University Exam Result बिगड़ा

University Exam Result: छात्रों के भविष्य को गढ़ने वाली विश्वविद्यालय परीक्षाओं में सामने आया...

Marce Pedrozo का निधन: बॉलीवुड का चमकता सितारा खामोश, सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Marce Pedrozo News: ग्लैमर की दुनिया में उस समय शोक की लहर दौड़ गई,...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की सवारी, घटस्थापना और हिंदू नववर्ष का शुभ आगमन

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं इस...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें