spot_img

CM Nitish Kumar का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस में JDU के विलय का प्रस्ताव लेकर आए थे PK

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए तीखा हमला बोला। कहा कि प्रशांत किशोर उनके पास जदयू को कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव लेकर आए थे। मैंने जदयू के लिए कोई ऑफर नहीं दिया है। वह अपनी मर्जी से अनाप-शनाप बोलते हैं।

- Advertisement -

नीतीश ने कहा कि पीके एक बार पहले भी मेरे पास प्रस्ताव लेकर आए थे कि जदयू का कांग्रेस में विलय कर दीजिये। उनकी बातों का कोई मतलब ही नहीं है। पीके अब भाजपा के एजेंडे पर चल रहे हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर जेपी गोलंबर पहुंचे थे। नगर निकाय चुनाव पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब कुछ 1978 से चला आ रहा है और सुशील मोदी के मंत्री रहते ही सब कुछ हुआ था। अब भाजपा से पूछिए कि इसका विरोध क्यों कर रहे हैं ? क्या भाजपा ओबीसी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के खिलाफ हो गई है?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: मोकामा MLA अनंत सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बोले- 'हमें तो कुछ पता ही नहीं!'

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर सीबीआई की चार्जशीट को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। पांच साल पहले भी यही हुआ था। भाजपा का जो मन करता है वही करती है लेकिन इस बार हम लोग भी साथ हैं।

जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गोलंबर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने को लेकर सीबीआई द्वारा लालू प्रसाद और राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किये जाने को राजनीति से प्रेरित बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे-सीधे इस चार्जशीट को मौजूदा राजनीतिक गठबंधन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर करना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। केंद्र के इशारे पर यह किया गया है। पांच साल पहले यह आरोप लगाया गया था। तब हमने राजद का साथ छोड़ दिया था लेकिन पांच साल जब तक हम भाजपा के साथ रहे, कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब फिर से राजद के साथ आ गए हैं तो वही काम फिर से शुरू कर दिया गया है। इसे समझना बेहद आसान है कि यह क्यों किया जा रहा है।

गृह मंत्री के 11 अक्टूबर को सिताब दियारा आगमन पर उन्होंने कहा कि कोई भी आ सकता है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। वह आएं और देखें कि जेपी के गांव का कितना विकास हुआ है। कुछ काम जो बाकी है, वह यूपी के क्षेत्र का है, जिसके लिए हमने वहां की सरकार को पत्र लिखा है। यूपी का काम पूरा होने के बाद जेपी का गांव पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election 2026: बिहार में 11 MLC सीटों पर बिछी सियासी बिसात, NDA और महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। उल्लेखनीय है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने को लेकर सीबीआई ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है, जिसमें लालू प्रसाद की दो बेटियों मीसा और हेमा का भी नाम शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...