spot_img

Elections Result 2024 LIVE 🔴| त्वरित टिप्पणी: Lok Sabha Chunav परिणाम….यूपी में हे राम…

केंद्र की राजनीति का उप्र केंद्र बिंदु है। भाजपा ने बीते चुनाव 2019 में इसी केंद्र बिंदु से 80 सीटों में सबसे ज्यादा सीटों पर विजयी प्राप्त कर केंद्र में दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन, इस बार 2024 के चुनाव में देश के सियासी केंद्र बिंदु से भाजपा को शुरूआती तीन घंटों की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा के खाते में 40 से 45 सीटों पर बढ़त देखने को मिल रही है। रूझानों में सपा ने 30 से अधिक सीटों पर बंपर बढ़त बनाए हुए है। वहीं इंडिया गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को पांच से अधिक सीटों पर संजीवनी मिलती दिख रही है। इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान और सियासी रसूख बहुजन समाज पार्टी का गिरता दिख रहा है। हाथी एक भी सीट पर गरजता नहीं नजर आ रहा है। अगर, शुरूआती तीन घंटों के रूझान नतीजों में बदलते हैं। तो बसपा और मायावती की सियासत पूरी तरह से रसातल में पहुंच जाएगी। वहीं, उप्र से केंद्र की सरकार बनाने वाली भाजपा और एनडीए को भारी नुकसान होता दिख रहा है।

spot_img
- Advertisement -

Elections Result 2024 LIVE 🔴| त्वरित टिप्पणी: Lok Sabha Chunav परिणाम….यूपी में हे राम…। यूपी में क्या हो गया? जो राम को लाए थे उसको राम की नगरी उत्तर प्रदेश ने ही खारिज कर दिया। कैसा करंट है? निजात की कहां गुंजाइश थी जहां, खैर, बात मीडिया सर्वे की करें। यूपी में सबके (Big blow to NDA in UP) सब धरे रह गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Elections Result 2024 LIVE 🔴|बुलडोजर की हवा निकल गई। बीजेपी हैरान है,

बुलडोजर की हवा निकल गई। बीजेपी हैरान है, यह समाजवाद का कैसा चमत्कार है। लोकसभा चुनाव में हार-जीत के सर्वे सब धाराशाही। एनडीए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 69-73 सीटों पर जीत का सर्वे अचानक से परिणाम निकलते ही चकनाचूर। 

- Advertisement -

Elections Result 2024 LIVE 🔴| जो सर्वे, 70 से ज्यादा सीटें बीजेपी के खाते में जाती देख रही थीं, वहीं

मतलब यह, आगामी विधानसभा में क्या होगा। राम की भूमि राम नाम जपना काम ना आया। जो सर्वे, 70 से ज्यादा सीटें बीजेपी के खाते में जाती देख रही थीं, वहीं समाजवादी पार्टी का गठबंधन अपना पिछला आंकड़ा भी नहीं छू नहीं पाएगा का ऐलान कर चुका था।

- Advertisement -

Elections Result 2024 LIVE 🔴| शेयर बताए जा रहे थे, वह नष्ट हो गया।

सर्वे के अनुसार, वोट शेयर में एनडीए को 51.2 प्रतिशत वोट शेयर, इंडिया गठबंधन को 38.2 प्रतिशत वोट शेयर, बसपा को 6.4 प्रतिशत वोट शेयर और अन्य के खाते में 4.2 प्रतिशत वोट शेयर बताए जा रहे थे, वह नष्ट हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज