back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

रेलवे में नौकरी दिलाने वाले ठग गिरोह के बड़े रैकेट का खुलासा, चार अपराधी 12 लाख कैश और कई ओरिजिनल सर्टिफिकेट के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां चार ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बारह लाख कैश बरामद हुए हैं। साथ ही कई ऑरिजिनल सार्टिफिकेट मिले हैं। ये चारों रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा रैकेट चला रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर को पत्रकार नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बारह लाख रुपए कैश, ओरिजिनल सर्टिफिकेट और छह ब्लैंक चेक बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रेलवे समेत अन्य कई जगहों पर नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से पैसा लिया गया था। आरोपियों की पहचान किशनंगज निवासी कुमार पुष्पम, रूपसपुर के अजय कुमार, बिहटा के विकास शंकर और अरवल के निवासी सोनू कुमार के तौर पर हुई है। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Employee Strike: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर ब्रेक! सरकार और कर्मचारी संघ के बीच बनी बात, जानें ताजा अपडेट्स

पत्रकार नगर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की भाभा कॉलोनी में नौकरी लागने के नाम पर कुछ शातिर ठग एक जगह इकट्ठा हो रहे हैं। इसे लेकर पुलिस भाभा कॉलोनी में छापेमारी कर कुमार पुष्पम नामक शातिर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से कई सर्टिफिकेट बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद रूपसपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जहां से तीन अन्य शातिरों को भी गिरफ्तार किया। जिसके पास से 12 लाख कैश, कई सर्टिफिकेट के साथ ब्लैंक चेक बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gandhi Talks: ए. आर. रहमान और अभय जोधपुरकर की जोड़ी फिर करेगी कमाल, ‘गांधी टॉक्स’ का संगीत मचाएगा धूम!

Gandhi Talks: संगीत की दुनिया में जब दो दिग्गज एक साथ आते हैं, तो...

Chandra Grahan 2026: जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और प्रभाव

Chandra Grahan 2026: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में से एक चंद्र ग्रहण का ज्योतिष...

कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल फोन बैन इन स्कूल्स: छात्रों के भविष्य के लिए अहम फैसला

मोबाइल फोन बैन इन स्कूल्स: कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें