back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

EOU की बड़ी Raid, फंदे में फंसा अकूत संपत्ति वाला धनकुबेर खाद्य निगम का सहायक प्रबंधक, कई ठिकानों पर EOU की दबिश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में ईओयू ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू ने खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के दो ठिकानों पर रेड मारी है। पहली रेड पटना जबकि दूसरी बेतिया में हुई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू ने ये कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की अलग-अलग टीम उनके ठिकानों पर रेड कर रही है। एक रेड टीम पटना और दूसरी टीम बेतिया स्थित आवास पर चल रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में ईओयू ने फिर छापेमारी की है। इसबार खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई है। उनके बेतिया स्थित घर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई है।

- Advertisement -

बेतिया स्थित पैतृक आवास पर ईओयू की टीम पहुंची है। खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के पटना स्थित आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की है। पटना और बेतिया दोनों ही जगहों पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड हुई है। खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के ठिकानों पर छापेमारी कर ईओयू  की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है।

आर्थिक अपराध इकाई को बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक सह उप महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा पर आय से अधिक संपर्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामले की जांच करवाई गई। जांच में मामला सही पाया गया।

वरीय अधिकारी के निर्देश पर ईओयू की दो अलग-अलग की टीम शिशिर कुमार वर्मा के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छोमारी कर रही है। ईओयू को जांच में शिशिर वर्मा के पास आय से 45 लाख 71 हजार 967 रुपये की संपत्ति अधिक पाई गई है। टीम इनके सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा के पटना और बेतिया के आवास पर रेड हुई है। इसके अलावा इनके  कार्यालय में भी छापेमारी की गई है। शिशिर कुमार वर्मा पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में समय से पहले तपिश, मार्च में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

विशेष न्यायालय निगरानी पटना से सर्च वॉरंट के आधार पर छापेमारी की गई है। शिशिर वर्मा के पास आय से 45 लाख 71 हजार 967 रुपये अधिक की संपत्ति मिली है।

जानकारी के अनुसार, ईओयू के अनुसार, खाद्य निगम में कार्यरत रहते हुए शिशिर वर्मा के पास आय से 45 लाख 71 हजार 967 रुपये की संपत्ति अधिक पाई गई है। विशेष न्यायालय निगरानी पटना से सर्च वॉरंट के आधार पर उनके पटना स्थित कार्यालय और पटना तथा बेतिया के आवासीय परिसर में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार पॉलिटिक्स: विधानसभा में जब 'मिठाई' पर छिड़ी बहस, लगे ठहाके और मिली पहचान की उम्मीद

ईओयू ने बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक सह उप-महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी को लेकर शिशिर कुमार वर्मा के विरूद्ध आर्थिक अपराध थाना में 12 अक्टूबर 2023 को (B) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम की विभिन्र धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  मेरठ समाचार: किदवई नगर में भीषण आग से 6 की दर्दनाक मौत, पांच बच्चे भी शामिल

वर्मा ने बिहार राज्य खाद्य निगम में कार्यरत रहते हुए अर्जित आय के स्रोत से 45 लाख 71 हजार 967 रुपये की परिसम्पत्ति अप्रत्यानुपातिक धनार्जन की ओर से अर्जित की जो उनकी ज्ञात आय से 101.6 प्रतिशत अधिक है।

इसी को लेकर ईओयू की ओर से विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर उनके पटना स्थित कार्यालय एवं पटना तथा बेतिया के आवासीय परिसर में छापामारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झारखंड का दिव्य कैथा शिव मंदिर: 350 साल का अद्भुत रहस्य और चमत्कारी जल

Kaitha Mandir Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ में स्थित 350 वर्ष पुराना कैथा शिव मंदिर,...

भारत में जल्द आ रही हैं लंबी रेंज वाली Electric Car: सरकार का बड़ा कदम

Electric Car: क्या आप भी ऐसी गाड़ी का सपना देखते हैं जो कम बिजली...

वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट: ट्रंप के नए टैरिफ से अमेरिकी Stock Market में कोहराम

Stock Market: अमेरिकी बाजारों में भूचाल आ गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित नए...

BAFTA में धर्मेंद्र को मिला सम्मान, हेमा मालिनी ने बयां किया दर्द: ‘आज भी हर पल याद करती हूं’

Dharmendra News: सिनेमा जगत के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA)...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें