back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga में बेनीपुर के कारोबारी से बड़ी लूट, बिरौल से कलेक्शन कर लौट रहे थे, अपराधियों ने लूट लिए 6.48 लाख

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल अनुमंडल, देशज टाइम्स। बिशनपुर और सिसौनी माेड़ के नजदीक बिरौल के सुपौल बाजार से पैसा कलेक्शन कर बेनीपुर लौट रहे बेनीपुर के किराना व्यवसायी रतन कुमार कर्ण से हथियार के बल पर छह लाख 48 हजार की बड़ी लूट हुई है।

- Advertisement -

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कुछ दिनों पूर्व बिरौल के सुपौल बाजार से कलेक्शन कर दरभंगा लौट रहे एक दवा के थौक व्यापारी से भी बड़ी लूट की वारदात हुई थी। वारदात को चुनौती लेते हुए तत्काल पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

- Advertisement -

आज की लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वारदात के पर्दाफाश में जुट गई है। जो जानकारी मिल रही उसके मुताबिक, बेनीपुर के चौधरी किराना स्टोर के कर्मी रत्न कुमार

- Advertisement -

कर्ण और योगेंद्र पौधार सुपौल बाजार से किराना दुकानदारों से कलेक्शन कर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच सिसौनी गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोका  और पिस्टल के बल पर डिक्की खोलवाकर उसमे रखे बैंग लेकर भाग गए।

वहीं, बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि शाम के करीब 5 बजकर 30 मिनट पर हम लोगों को सूचना मिली कि बेनीपुर के चौधरी किराना स्टोर के कर्मी कैश  कलेक्शन करने के लिए यहां आए थे। रुपया लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिसौनी मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने 6 लाख 48 हजार रुपया लूट लिया है।

जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ के पास एक व्यवसायी से तीन बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 6 लाख 48 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित बेनीपुर के किराना के थोक व्यवसायी है रतन कुमार कर्ण ने स्थानीय बिरौल थाना को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। तत्काल पुलिस ने व्यवसायी के बताए गए दिशा की तरफ छापेमारी करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती घाट पर 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' की गूंज, संत निरंकारी मिशन के महाअभियान ने बदल दी तस्वीर! पढ़िए...एक जनआंदोलन का स्वरूप

बताया जाता है कि हथियार दिखा कर दो बाइक सवार अपराधियों ने दिया लूट की घटना का अंजाम दिया है। वारदात सिसौनी बिशनपुर के नजदीक का है।

घटना की पुष्टि करते हुए बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ के पास एक किराना व्यवसायी से लूट की घटना घटी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही अपराधियो को चिन्हित कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

वहीं, किराना व्यवसाई के कर्मी रत्न कुमार कर्ण ने कहा कि बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार से रुपया का कलेक्शन कर लौट रहे थे। उसी क्रम में सिसौनी मोर के पास अचानक तीन मोटरसाइकिल पर सवार आये और मेरे सामने गाड़ी को खड़ी कर दिया।

इसके बाद कमर से पिस्टल निकाल कर डिक्की की चाबी मांगने लगा। इसके बाद दर्द से हमने डिक्की की चाबी दे दिया। इसके बाद अपराधी में चाबी से डिक्की खोल और पैसा से भरे बैग लेकर बिशनपुर चौकी और भाग गया।

यह भी पढ़ें:  IIT Bombay: हॉस्टल के छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, Bihar से जुड़ा सनसनीखेज कनेक्शन! पढ़िए समस्तीपुर, मुंगेर और “केएफ 7.65” की मार्किंग

सूचना मिलते ही बिरौल थाना अध्यक्ष सत्प्रकाश झा मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले का जल्द पर्दाफाश करेंगे। हर तरह की तहकीकात चल रही है। तकनीकी टीम की मदद भी ले रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

MS Dhoni: क्या IPL 2026 में चेन्नई के लिए हर मैच खेलेंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सत्र के नजदीक आते ही क्रिकेट फैंस...

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदे

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदेआजकल बैंक अलग-अलग...

4G Technology: LTE और VoLTE में क्या है अंतर, और कैसे बदल रहा है आपका डिजिटल अनुभव?

4G Technology: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए तेज़ इंटरनेट और क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग अब सिर्फ सपना...

Malaika Arora: क्या अर्जुन कपूर के बाद 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें