back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

लॉज के नाम पर Inter District देह की गंध, बड़े Sex Racket का पर्दाफाश, 3 शादीशुदा महिलाओं, सेक्स रैकेट संचालक और तीन ग्राहकों समेत 9 लोग आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां तीन साल से लॉज के नाम पर देह व्यापार की गंध फैल रही थी। जिस्म का धंधा बेरोकटोक जारी था। पर अब इसका खुलासा जब हुआ तो नींद उड़ गई। तीन शादीशुदा महिलाओं समेत नौ पुरुषों को हिरासत में लेकर अब पुलिस लंबी पूछताछ में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार, यहां लॉज के नाम पर चल रहे एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने दबिश डाली। तीन महिलाओं और नौ पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला, बरारी थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ले का है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: होली के बाद बिहार में मई जैसी गर्मी, IMD का बड़ा अलर्ट, जानिए क्यों बढ़ेगा बिहार का पारा?

जानकारी के अनुसार, यहां एक मकान में लॉज के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने रैकेट में संलिप्त तीन शादीशुदा महिलाओं, सेक्स रैकेट संचालक और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इसके अलावा पुलिस ने मकान मालिक, मकान मालिक के भाई सहित मकान में रह रहे तीन अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाना लेकर पहुंची है। उनकी संलिप्तता के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,संत नगर मोहल्ले के सिंटू मिश्रा के लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़की और 9 युवकों को हिरासत में लिया है। लड़की और लड़कों को लौज के अंदर संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है।

वहीं कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थाने ले गई है। हिरासत में लिए गए से पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: पत्नी की हत्या का सजायाफ्ता कैदी, जेल में बिगड़ी तबीयत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम

अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो पला चला कि वहां मौजूद तीन लड़कियों में दो कटिहार की हैं। एक लड़की इसी जिले की है। गिरफ्तार किए गए तीन ग्राहकों में दो कहलगांव के बताए जा रहे हैं।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ग्राहक पटना के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार से वहां पहुंचे थे। उस कार भी जब्त कर लिया गया है और उक्त मकान को भी फिलहाल सील किया गया है। छापेमारी के दौरान मकान मालिक वहां नहीं था, वह भाग निकला था।

ग्राहकों को लड़कियों के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। टीम में मोजाहिदपुर थानेदार इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, लॉ एंड ऑर्डर इंस्पेक्टर एसके सुधांशु, बरारी थानेदार आशुतोष कुमार, एसआई सूरज भूषण सहित महिला पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप में हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, पाकिस्तान को रौंदकर इंग्लैंड को जिताया!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने आए, तो...

अरिजीत सिंह ने दी बड़ी खुशखबरी, क्या वापसी की कर रहे हैं तैयारी?

Arijit Singh News: सुरों के जादूगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने जब प्लेबैक सिंगिंग...

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: बुकिंग हुई शुरू, कीमत और फीचर्स का खुलासा, जानें कब मिलेगी डिलीवरी!

Tata Punch EV: अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक SUV की तलाश...

Harry Brook की शतकीय आंधी में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें