back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

बिजली अभियंता की काली घूसखोरी का बड़ा खजाना, ढ़ाई करोड़ की अवैध संपत्ति, तीन शहरों में विजिलेंस की रेड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दक्षिण बिहार पावर ड्रिस्टूबूयूशन लिमिटेड (एसपीपीडीसीएल) के विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के बांका, पूर्णिया और भागलपुर स्थित आवास एवं घर पर गुरुवार सुबह विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने छापेमारी की है।

- Advertisement -

विशेष निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर संजीव गुप्ता के पटना-बांका समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उसके कई जिलों में जमीन और घर होने का पता चला है। यही नहीं उसके पास लाखों रुपये कैश भी मिले हैं।

- Advertisement -

संजीव गुप्ता पुर्णिया जिले के रहने वाले हैं। इनके पैतृक निवास पूर्णिया और भागलपुर के अलीगंज में भी एकसाथ अलग अलग टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस टीम का कहना है कि कार्यपालक अभियंता के पटना सहित चारों  जगहों पर छापेमारी के बाद करीब 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। फिलहाल छह सदस्यीय टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Illegal Slaughter Houses: बिहार में अवैध बूचड़खानों पर विधानसभा का बड़ा एक्शन, स्पीकर ने दिए बंद करने के आदेश

कार्यपालक अभियंता पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप में विशेष सतर्कता इकाई पटना ने मामला दर्ज किया है। बांका में पदस्थापित संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ अवैध रूप से लगभग 1,03,89,713 रुपये की बड़ी संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। कहा जाता है कि यह उनकी आय के ज्ञात कानूनी स्रोतों से अधिक है।

संजीव कुमार के पास 15 लाख की क्रेटा गाड़ी भी मिली है। 23 लाख की नगदी भी बरामद हुई है। 20 लाख गोदाम और 9 भूखंड शामिल हैं। बताया जा रहा कि संजीव कुमार गुप्ता गरीब परिवार से आते हैं। शुरुआती जांच में इतनी प्रॉपर्टी के खुलासे से हड़कंप मच गया।

बिहार के साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता के पैतृक स्थान और ससुराल सहित कई जगहों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम छापेमारी कर रही है। टीम ने बताया कि इंजीनियर के पटना में दानापुर के अलावा पूर्णिया, बांका और भागलपुर स्थित घर एवं अन्य ठिकानों पर रेड की गई है।

भागलपुर जिउला के अलीगंज मोहल्ले में उनका आवास है जहां से रुपया के साथ साथ कई दस्तावेज मिले हैं। हलांकि विजिलेंस की टीम ने कुछ नहीं बताया लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि टीम ने एक करोड़ तीन लाख 89हजार 713 रुपयों केव साथ साथ काफी जेवरात भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Paddy Procurement: बिहार के किसानों को मिली बड़ी राहत, धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ी

संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ हुई जांच में विशेष सतर्कता इकाई ने पाया है कि उन्होंने चल और अचल संपत्तियां पटना (दानापुर) और अन्य जगहों पर बनाई हैं। बांका, पूर्णिया और भागलपुर में आरोपित के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली जा रही है।

विशेष न्यायाधीश निगरानी का न्यायालय,पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर विशेष सतर्कता इकाई की यह कार्रवाई हुई है। आरोपित संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ पीसी अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के 13(1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें