back to top
27 नवम्बर, 2025

Bihar Crime News: बिजली विभाग के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, बेलाढ़ी नहर से मिली लाश

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने बिजली विभाग के ठेकेदार सासाराम शहर के राजपूत कॉलोनी निवासी शिवधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। ठेकेदार का शव सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी नहर के पास से बरामद किया गया है।

- Advertisement - Advertisement

ठेकेदार वीरेंद्र बीते शुक्रवार से घर से लापता थे। आज उनका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वीरेंद्र सिंह बीते शुक्रवार को अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे, देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और शनिवार को वीरेंद्र सिंह का शव बेलाढ़ी नहर के पास से बरामद हुआ।

- Advertisement - Advertisement
यह भी पढ़ें:  किसानों को मिली बड़ी राहत! बिहार सरकार पैक्स के लिए ब्याज-मुक्त अवधि 2 से 6 महीने करने पर कर रही विचार

परिजनों ने बताया कि, वीरेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर से निकले थे। मगर, शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर उन उनके गुमशुदा होने की पोस्ट शेयर होने लगी। आसपास के लोगों ने पोस्ट देखकर शनिवार को शव की पहचान की। शव बेलाढ़ी सैफन के पास पड़ी थी। शव पर जख्म के कई निशान थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि ठेकेदार को अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार हाईकोर्ट का कड़ा रुख: बेवजह याचिका दायर करने पर लगा 25 हजार का जुर्माना, अदालत ने कहा- 'समय बर्बाद न करें'

परिजनों की मानें तो सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  पटना में खौफनाक हादसा: निर्माणाधीन मैदान में गिरा लोहे का विशाल गेट, आंध्र प्रदेश के इंजीनियर की दर्दनाक मौत

पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उनकी बाइक सर्किट हाउस जाने वाले गली के पास मिली है। परिजनों का कहना है कि लापता होने की सूचना शुक्रवार को ही पुलिस को दी गई थी। अगर, पुलिस समय रहते वीरेंद्र सिंह को खोज लेती तो आज उनकी लाश नहीं मिलती। इस घटना से परिजन टूट चुके हैं। वो हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में नौकरी की बहार: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार; अब सालभर में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

पटना न्यूज़: बिहार की धरती पर सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं...

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी महिला, पति गंभीर

भागलपुर न्यूज़: बिहार के भागलपुर जिले के सबौर स्टेशन पर एक दिल दहला देने...

अंचल कार्यालयों में राजस्व कामकाज को मिलेगी रफ्तार, अब VLE बनेंगे ‘हेल्प डेस्क’

पटना से बड़ी खबर! सरकारी दफ्तरों में काम कराने वालों के लिए एक नई...

पतंजलि के नाम पर बड़ी ठगी: बुजुर्ग महिला से 3 लाख का सोना लेकर फरार हुए दो शातिर

राजधानी में एक बार फिर शातिर ठगों का आतंक देखने को मिला है। सीधे-सादे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें