spot_img

Bihar Crime News: बिजली विभाग के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, बेलाढ़ी नहर से मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने बिजली विभाग के ठेकेदार सासाराम शहर के राजपूत कॉलोनी निवासी शिवधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। ठेकेदार का शव सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी नहर के पास से बरामद किया गया है।

- Advertisement -

ठेकेदार वीरेंद्र बीते शुक्रवार से घर से लापता थे। आज उनका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वीरेंद्र सिंह बीते शुक्रवार को अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे, देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और शनिवार को वीरेंद्र सिंह का शव बेलाढ़ी नहर के पास से बरामद हुआ।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि, वीरेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर से निकले थे। मगर, शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर उन उनके गुमशुदा होने की पोस्ट शेयर होने लगी। आसपास के लोगों ने पोस्ट देखकर शनिवार को शव की पहचान की। शव बेलाढ़ी सैफन के पास पड़ी थी। शव पर जख्म के कई निशान थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि ठेकेदार को अपराधियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका के ओढ़नी डैम में Fish Farming से युवाओं को मिलेगा रोजगार, 24 केज की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू!

परिजनों की मानें तो सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उनकी बाइक सर्किट हाउस जाने वाले गली के पास मिली है। परिजनों का कहना है कि लापता होने की सूचना शुक्रवार को ही पुलिस को दी गई थी। अगर, पुलिस समय रहते वीरेंद्र सिंह को खोज लेती तो आज उनकी लाश नहीं मिलती। इस घटना से परिजन टूट चुके हैं। वो हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार एमएलसी उपचुनाव, विधानसभा कोटे की सीट पर 12 मई को वोटिंग, NDA की मजबूत स्थिति

बिहार एमएलसी उपचुनाव: बिहार की सियासत में हलचल एक बार फिर तेज हो गई...

Bhagalpur News: भागलपुर से ऐतिहासिक Hajj Yatra का पहला काफिला रवाना, 135 यात्री मदीना के लिए भरेंगे उड़ान

Hajj Yatra: भागलपुर से धर्म और आस्था का एक पवित्र कारवां चल पड़ा है!...

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में वाहन चेकिंग के दौरान 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, लाखों की महंगी शराब बरामद

Darbhanga Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले पस्त होने का...

Bhagalpur News: बांका के ओढ़नी डैम में Fish Farming से युवाओं को मिलेगा रोजगार, 24 केज की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू!

Fish Farming: बांका के ओढ़नी डैम में अब सिर्फ पानी नहीं, बल्कि तरक्की के...