
Bihar School Video Viral: बिहार के सरकारी स्कूलों में सुधार के बड़े-बड़े दावों के बीच बगहा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियो में गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार होती दिख रही है, जहां मासूम बच्चों के हाथों में कलम-किताबों की जगह मैडम को हवा देने वाला पंखा और कुदाल थमा दी गई है।
वायरल वीडियो में बच्चों से क्या कराया गया?
बगहा-2 प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरवा बारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला है। इस Bihar School Video Viral वीडियो में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी मालती क्लासरूम में कुर्सी पर आराम से बैठी मोबाइल पर बात करती नजर आ रही हैं। उनके पास दो नन्हीं छात्राएं बारी-बारी से हाथ वाले पंखे से उन्हें हवा दे रही हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, एक अन्य दृश्य में स्कूल ड्रेस पहने एक मासूम छात्र हाथ में भारी-भरकम कुदाल लेकर मिट्टी खोदता और स्कूल परिसर में छात्रों से काम करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में अन्य शिक्षक भी पास की कुर्सियों पर मूकदर्शक बने बैठे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, उनका आरोप है कि इस स्कूल में बच्चों से पढ़ाई के बजाय काम कराया जाता है।
हेडमास्टर की अजीबोगरीब सफाई
मामला तूल पकड़ते ही प्रधानाध्यापिका कुमारी मालती ने अपना बचाव करते हुए एक चौंकाने वाली सफाई दी है। उनका कहना है कि यह वीडियो लगभग एक साल पुराना है। मैडम का दावा है कि उस समय वह किसी जरूरी काम से वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर रही थीं और बच्चियां अपनी मर्जी से पंखा झलने लगी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उन्होंने बच्चियों को डांटा और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी थी। हालांकि, वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज और हाथ में कुदाल लिए छात्र का दृश्य इन दावों को झुठलाते नजर आ रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
बगहा-2 के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) फूदन कुमार राम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से मिली जानकारी विचलित करने वाली है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बीईओ ने स्पष्ट किया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम कराना या उन्हें अपनी निजी सेवा में लगाना कानूनन अपराध है और विभागीय नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधानाध्यापिका और दोषी पाए जाने वाले अन्य शिक्षकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह Bihar School Video Viral मामला शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाता है और दिखाता है कि कैसे कुछ जगहों पर छात्रों से काम कराया जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







