back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Bihar Weather News: बिहार में मानसून ट्रफ लाइन ने बदली आसमान की चाहत, अब बूंदों की लगेंगी झड़ी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश का इंतजार गुरुवार से ही हो रहा है लेकिन अभी तक बूंदें दिखीं नहीं हैं। मगर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई की गई है।

- Advertisement -

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के उत्तर पश्चिमी इलाकों, उत्तर पूर्वी इलाकों और दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्य बारिश के आसार हैं। यही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस वीकेंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हवाई सफर में हड़कंप: SpiceJet Engine Failure के बाद दिल्ली लौटा लेह जा रहा विमान, बाल-बाल बचे 150 यात्री

पटना, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, गया, जमुई, बांका समेत कई जिले ऐसे हैं तापमान में गिरावट देखने को मिली है। ऐसा मौसम में बदलाव की वजह से हुआ है। वहीं मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, छपरा में पारा ऊपर गया है।

बिहार के मौसम में ये बदलाव मानसून ट्रफ लाइन के बदली स्थिति के चलते आया है। अगले 24 घंटों के भीतर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने से राज्य में बारिश के हालात बन सकते हैं। अभी मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, टीकमगढ़, डॉल्टनगंज, दीघा इलाकों से गुजर रही। ये जैसे जैसे आगे बढ़ेगी बिहार में बारिश का दौर और रफ्तार पकड़ेगा।

हालांकि, बिहार में फिलहाल दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई है। वातावरण में नमी बनने के कारण कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इसमें पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, नवादा, आरा, गया, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद समेत अन्य जिले शामिल हैं। मौसम विभाग केंद्र पटना के अनुसार बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण से ही मानसून की स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश नहीं हो रही है। इसका असर सीधे अधिकतम तापमान पर पड़ रहा है। वहीं एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Charas Smuggling: बिहार चरस तस्करी का खुलासा, भारत-नेपाल सीमा पर 3.40 करोड़ की चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

विभाग की माने तो इस बार बिहार में पछुआ हवाओं का प्रवाह भी काफी कम है। इसका प्रवाह मध्य भारत की ओर है। इसी वजह से उस ओर बारिश की स्थिति इस बार अधिक रही और बिहार में अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली।

मौसम विभाग की माने तो पटना में आज भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें की मौसम विभाग में गुरुवार को भी पटना में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन पूरे दिन धूप निकली रही और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्तों के साथ जानें आज का पंचांग 25 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, दिन बुधवार,...

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें