back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Vande Bharat Express: बिहार को जल्द मिलेगी दो नए वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, इन रूटों पर चलेंगी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में कुछ दिनों पहले ही रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत की गई। इसके बाद यात्रियों के बीच इस ट्रेन में सफर करने की होड़ मची हुई है। इसके बाद अब भारतीय रेलवे बोर्ड ने बिहार को दो और वंदे भारत और तीन वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बिहार में जल्द ही 2 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने वाली है। साथ ही 3 वंदे मेट्रो ट्रेन की सुविधा भी मिलने जा रही है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने पटना से मालदा और गया से हावड़ा के बीच चलने के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्य में तीन वंदे मेट्रो ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

- Advertisement -

इन मेट्रो ट्रेनों का परिचालन जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर के बीच चलेगी। साथ ही बनारस से आसनसोल के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिहार होते हुए आसनसोल पहुंचेगी।

- Advertisement -

रेलवे बोर्ड ने पटना से मालदा और गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बनारस से आसनसोल के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी, जो बिहार से होकर गुजरेगी।

पूर्व रेलवे जल्द ही इन ट्रेनों के परिचालन की तारीख घोषित करेगा। राजधानी पटना से आने वाले दिनों में एक और सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। पटना से पश्चिम बंगाल के मालदा के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा।

इसे हफ्ते में 6 दिन चलाया जाएगा। वहीं, गया से हावड़ा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। इस ट्रेन को भी हफ्ते में तीन दिन चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि, रेलवे बोर्ड ने बिहार को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा तीन वंदे मेट्रो ट्रेनों की भी सौगात दी है। मुंगेर जिले के जमालपुर से मालदा के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

पटना से मालदा के बीच चलने वाले ट्रेन का लाभ बिहार के अन्य शहरों को होगा। यह ट्रेन भागलपुर और जमालपुर के रास्ते होते हुए गुजरेगी। हावड़ा और पटना के चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बिगड़ती Bihar Law and Order: तेजस्वी का नीतीश सरकार पर करारा हमला, बोले- 'अपराधी बेखौफ, गोलियां रोज!'

पटना से मालदा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। वहीं गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में 3 दिन किया जाएगा। ऐसे में बिहार से पश्चिम बंगाल आने-जाने में यात्रियों को कम समय लगेगा।

रेलवे बोर्ड ने इस बाबत अनुमति दे दी है। वहीं तीन वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को जमालपुर से मालदा के बीच चलाई जाएगी। वहीं अन्य दो वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को भागलपुर से हावड़ा और देवघर के बीच चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Shiv Circuit News: बिहार में होगा 'शिव सर्किट' का निर्माण, पौराणिक शिव मंदिरों को मिलेगी नई पहचान, पढ़िए कैसे आधुनिक होगा श्रद्धालुओं का स्वागत

वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। बता दें कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का छोटा रूप है, इसमें कम डिब्बे होते हैं जो कम दूरी के शहरों को जोड़ने का काम करता है।

साथ ही नई ट्रेनों के परिचालन की तारीख भी जल्द ही शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने पूर्व में कुल पांच वंदे भारत और पांच वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है। इसके तहत आसनसोल से बनारत और रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस ट्रेन के परिचालन से बिहार के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Patna Metro: पटना मेट्रो ने भरी उड़ान, ISBT से मलाही पकड़ी तक पहला ट्रायल रन सफल!

अन्य दो वंदे मेट्रो भागलपुर से हावड़ा और देवघर के बीच चलाई जाएंगी। इनका परिचालन हफ्ते में 6 दिन होगा। वंदे मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ही छोटा स्वरूप है। इसके जरिए कम दूरी के शहरों को जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

इधर, रेलवे बोर्ड ने पूर्व रेलवे को कुल पांच वंदे भारत और पांच वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है। इसके तहत आसनसोल से बनारस और रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। आसनसोल-बनारस वंदे भारत ट्रेन का लाभ बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी कार को चमकाएं: घर पर ही Car Scratch Repair के आसान तरीके

Car Scratch Repair: क्या आपकी चमचमाती कार पर आ गए हैं मामूली स्क्रैच, जो...

Ishan Kishan: आईसीसी टी20आई रैंकिंग में ईशान किशन की शानदार उछाल, अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार!

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी और विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल...

आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों और नक्षत्रों का नृत्य, प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें