back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दिन-दहाड़ बाइक सवार अपराधियों ने मारी युवक को गोली, प्रेम प्रसंग की बू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक फतुहा इलाके के करौटा गांव निवासी मो. चांद (19) को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, फतुहा इलाके में शुक्रवार सुबह चांद स्टेशन रोड के पास से गुजर रहा था। इसी बीच अपराधी आए और युवक पर गोलीबारी करने लगे। अचानक एक गोली चांद के कंधे में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। युवक को मरा हुआ समझ अपराधी वहां से फरार हो गए।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। चांद से पूछताछ के बाद ही सारी बात स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: होली के बाद बिहार में मई जैसी गर्मी, IMD का बड़ा अलर्ट, जानिए क्यों बढ़ेगा बिहार का पारा?

घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोगों ने घायल मोहम्मद चांद को इलाज के लिए फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस आसपास के दुकानदारों से भी मामले की गहराई से पूछताछ कर रही है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला भी होने की बात बता रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जनवरी 2026 में कौन सी रही Best Selling Bikes? टू-व्हीलर सेगमेंट का पूरा लेखा-जोखा

Best Selling Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में हर महीने नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते...

Love and War movie: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ ने बढ़ाई बेचैनी, आलिया, रणबीर और विक्की का ऐसा दिखेगा जलवा!

Love and War movie: बॉलीवुड के सबसे बड़े और विजनरी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली...

पुलिस विभाग में Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

Hyundai Creta के लिए बढ़ी चुनौती: मार्च 2026 में आएगी Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Renault Duster!

Hyundai Creta: मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है, जहाँ एक के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें