मई,18,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल-घनश्यामपुर सीमा पर Bike Service Center पर हमला, फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक Bikram Singh

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल-घनश्यामपुर थाना के सीमा पर बंगराहटा रोड अवस्थित बाइक सर्विस 24 सर्विस सेंटर हाटगाछी पर सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात लोगों की ओ से किये गए फायरिंग में संस्था के मालिक बिक्रम सिंह बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने तीन फायरिंग करने के बाद सभी बाइक पर सवार हो कर बंगराहटा गांव की ओर चले गए। इस घटना के पिछे पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या
यह क्षेत्र घनश्यामपुर थाना क्षेत्र होने के बावजूद बिरौल पुलिस पहले घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।
बाद मे पहुंची घनश्यामपुर की पुलिस सर्विस सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज का अवलोकन कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इधर संस्था के मालिक ने बताया कि कुशेश्वरस्थान के चातर गांव के रहने वाला दो लड़को को पूछताछ के लिए सुपौल बाजार के एक कोचिंग सेंटर के निकट से पकड़ कर लाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Swati Maliwal News| स्वाति, विभव...केजरीवाल..."कौन सी बात"

इसमें से एक बाइक चोर तथा दूसरा सतिघाट स्थित सर्विस सेंटर का स्टाफ है। घटना के पीछे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें