spot_img

BJP सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीजी को मारी टक्कर, गुस्साएं लोगों का बवाल

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी सांसद व बिहार के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल की पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से दो बाइक सवार लोग जख्मी हो गए।

- Advertisement -

हादसा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ पर हुआ है जहां बेतिया सांसद के एस्कॉर्ट के लिए भेजी गई पुलिस गाड़ी से बाइक की टक्कर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमुआ गांव के युवक मुन्ना कुमार व युवती संजना कुमारी जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -

दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं। बताया जा रहा है दोनों जो इलाज कराने घर से मोतिहारी जा रहे थे, इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाइपास चौक पर यह हादसा हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

आक्रोश इतना बढ़ गया कि पुलिस गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिस के साथ मारपीट भी की। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी मच गयी है। गुस्साएं लोगों की ओर से पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर हमला करते ही माहौल एकदम तनावग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, पिपराकोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।

इसके बाद घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग में भर्ती कराया गया। यह हादसा उस दौरान हुआ जब बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवाल बेतिया से पटना की ओर जा रहे थे। तभी मोतिहारी के बाईपास चौक पर उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से एक बाइक में टक्कर लग गयी।

घटना स्थल पर ही एस्कोर्ट गाड़ी को लोगो ने घेर लिया। और, तोड़फोड़ कर दी। वहीं, एस्कोर्ट बोलेरो में बैठे पीटीसी सिपाही पिंटू कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है कि घायल मुन्ना की स्थिति गंभीर है। इस मामले में उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...