back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga समेत Madhubani, बेनीपट्टी, जयनगर, फुलपरास, झंझारपुर, Araria, Farbisganj, पुपरी, Sitamarhi के अधिवक्ताओं के उत्थान का खांका तैयार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, देशज टाइम्स। बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद पटना के कार्यकारिणी समिति सदस्य सह चुनाव आयोग के संयोजक प्रेम कुमार झा ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए उच्च न्यायालय एवं केंद्र सरकार की ओर से समुचित कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

वे शुक्रवार को अपने पैतृक आवास प्रखंड क्षेत्र के शिवराम गांव में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में बेनीपुर, बिरौल, मधुबनी, बेनीपट्टी, जयनगर, फुलपरास, झंझारपुर, अररिया, फारबिसगंज, पुपरी, सीतामढ़ी सहित कई अन्य व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं से मिलकर उनके समस्या को सुनकर निदान का आश्वासन दिया गया है।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आए दिन बिहार में अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर को मिलेगी विकास की नई सौगात, जर्जर दफ्तर की जगह बनेगा हाईटेक भवन, पढ़िए नई कहानी का पहला पन्ना जब DM खुद जमीन पर उतरे

इसके लिए हम लोगों ने अधिवक्ताओं के सुरक्षार्थ सेंट्रल एक्ट बनाने के लिए अधिवक्ता सुरक्षा एवं मुआवजा अधिनियम का प्रारूप भारत सरकार को भेजा है।

इसके बिल का मसौदा भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली के हिसाब से प्रारूप तैयार की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन अधिवक्ताओं  का अनुभव 10 साल से अधिक का है उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिमाह ₹10000 की राशि भारत सरकार से मांग की गई है।

सामूहिक बीमा योजना के तहत एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत भारत सरकार नई दिल्ली के माध्यम से केंद्र सरकार से बातचीत हुई है जो सकारात्मक है।

यह भी पढ़ें:  Patna Court Bomb Threat: पटना सिविल कोर्ट में तीसरी बार बम की धमकी, पढ़िए जब आतंक की आहट गूंजती है, तो सुरक्षा घेरा...मचा हड़कंप!

अधिवक्ता श्री झा कहां की सुबे में अधिवक्ताओं को बैठने हेतु भवन के साथ-साथ पुस्तकालय, शौचालय, बिजली, पेयजल की व्यवस्था की कमी है जिसके लिए पटना उच्च न्यायालय रिट याचिका दाखिल की गई।

इसके आलोक में उक्त सुविधा सुनिश्चित किया गया है जो कि प्रक्रियाधीन है। साथ ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता आपस में एकता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 चैनलों पर FIR, 38 उपद्रवियों की तलाश

वहीं, एसोसिएशन के किसी भी समस्याओं को प्रस्ताव पारित कर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव बिहार, विधि सचिव के साथ-साथ जिलाधिकारी एवं बिहार राज्य

विधिज्ञ परिषद पटना को प्रेषित करें जिससे स-समय इसका निदान हो सके। इस दौरान युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव सह बेनीपुर बार एसोसिएशन के महासचिव सुशील चौधरी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें