back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Darbhanga के बीएमपी-7 के जवान की हत्या, मुंगेर में अपराधियों ने मारी गोली, छुट्‌टी पर आया था घर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुंगेर में नवरात्रि के महानवमी के दिन बड़ी हत्या हुई है। जहां अपराधियों ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (पूर्व में बिहार मिलिट्री पुलिस) दरभंगा-13 में तैनात जवान अमन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, जवान दुर्गा पूजा की छुट्टी में अपने घर आया था। शाम को मेला देखने निकला, तभी बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। मृत जवान का नाम अमन कुमार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा निवासी बीएमपी जवान अमन कुमार उर्फ बबलू यादव सोमवार की शाम वासुदेवपुर ओपी के पीछे स्थित अपने दूसरे बंद पड़े घर की सफाई करने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान घर से थोड़ी दूर आईटीसी के समीप बजरंगबली चौराहा के पास पहले से ही घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने बीएमपी जवान के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AC Buses: होली-ईद पर घर आने वालों के लिए खुशखबरी: बिहार AC Buses ने शुरू की स्पेशल सेवा, किराए में भारी छूट! पढ़िए... 4 राज्यों के लिए स्पेशल परिचालन

बताता जाता है कि मृतक बीएमपी 7 में कार्यरत था और छुट्टी पर घर आया था। मुंगेर के डीएसपी (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसी दौरान घर से थोड़ी दूर आईटीसी के समीप बजरंगबली चौराहा के पास पहले से ही घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने बीएमपी जवान के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताता जाता है कि मृतक बीएमपी 7 में कार्यरत था और छुट्टी पर घर आया था। मुंगेर के डीएसपी (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदमाशों ने बासुदेवपुर आउटपोस्ट के पास घात लगाकर यह अपराध किया। अमन को गोली मारने के बाद बाइक से फरार हो गए। अमन बीएमपी-7 दरभंगा में बम स्क्वाड जवान के रूप में तैनात था। उसे गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या के कारण और मोटिव को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Pension: 50 हज़ार शिक्षकों और कर्मचारियों की अटकी पेंशन, जानें पूरा मामला!

घरवालों का कहना है की उनकी किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं है। सुबह ही अमन दरभंगा से छुट्टी लेकर आया था। शाम में पुराना घर देखकर और सब्जी लेकर आने की बात कह कर निकला था।

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। किसी भी सूरत में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज इन Share Market शेयरों में आएगी तूफानी तेजी: जानिए वजह और कौन से स्टॉक्स रहेंगे रडार पर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 23 फरवरी को शानदार तेज़ी दर्ज की।...

Vi का ₹698 वाला प्लान: 56 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा प्लान का बेजोड़ अनुभव!

Unlimited Data Plan: महंगाई के इस दौर में जहां डेटा की कीमतें आसमान छू...

Holashtak 2026: जानिए होलाष्टक का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2026: सनातन धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और इन्हीं...

Zero Depreciation Car Insurance: जानिए क्या है यह और आपके लिए कितना फायदेमंद?

Zero Depreciation Car Insurance: क्या आप अपनी कार के लिए सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें