spot_img

पटना एयरपोर्ट पर बम…मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर, पढ़िए Darbhanga Airport और Samastipur कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है, जहां बम रखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया है। पटना हवाईअड्डे के निदेशक ने कहा, पटना हवाईअड्डे पर बम की धमकी का फोन आया था। राज्य की बीडीडीएस टीम ने जांच की जा रही है। इसके बाद से पूरे एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट निदेशक को फोन पर पटना एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल पटना पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया। एसएसपी ने भी पटना एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की सूचना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोन पर बम मिलने की सूचना के बाद यात्रियों के सामानों सहित चप्पे-चप्पे पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इस घटना को लेकर पटना एसएसपी ने पुष्टि की है कि समस्तीपुर से एक नशेड़ी ने कॉल किया था। उस कॉल की जांच के बाद पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वह मोबाइल भी मिल गया है, जिससे धमकी का काल किया गया था। पकड़े गए आरोपित नगर थाना क्षेत्र के मुकुंद उर्फ सुधांशु है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के DGP छुट्टी पर हैं और अचानक लिया VRS|! सम्राट सरकार ने तुरंत सौंप दी ये बड़ी जिम्मेदारी! पढ़िए - चयन समिति ने क्या लिया फैसला

वहीं पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह पर अफरातफरी रोकने के लिए सुरक्षा कर्मचारी मॉक ड्रिल और सामान्य जांच की बात कह रहे थे। सभी फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से आवागमन कर रही हैं।

इधर, पटना के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस धमकी से एयरपोर्ट अथारिटी में हड़कंप मच गया। एसएसपी राजीव मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:  कल से 3 दिन के लिए बैंक बंद - आज निबटा लें सारा काम : हड़ताल पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी! जानिए - किन बैंकों पर पड़ेगा असर और कौन से रहेंगे खुले?

एयरपोर्ट डायरेक्टर अंचल प्रकाश ने कहा है कि बुधवार सुबह लगभग 11 बजे उनके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी। कुछ सेकंड बाद कॉल कट गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा दल-बल के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। फौरन बम स्क्वॉड टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। इसके बाद चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।

मिश्रा ने बताया कि इसके बाद पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों के सामान को भी चेक किया जा रहा है। सीआईएसएफ भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  पटना में गैरेज मालिक को गोलियों से भूना : क्या है इसके पीछे की खौफनाक वजह?

पुलिस सूत्रों की मानें तो पटना एयरपोर्ट के साथ दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर भी विमान में बम होने की सूचना दी गई थी। विमानों में बम की सूचना लगभग 10:30 बजे फोन पर दी गई थी। पुलिस फोन कॉल करने वाले की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि साजिशकर्ताओं के निशाने पर पटना के साथ दरभंगा एयरपोर्ट भी था।

इससे पहले भी मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर गुवाहाटी की फ्लाइट से सफर करने जा रहे यात्री रवि कुमार के बैग में 0.32 बोर का कारतूस मिला था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर हवाईअड्डा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। रवि वैशाली जिले के गरौल थानांतर्गत बखरी सुल्तान गांव के निवासी हैं।

थानाध्यक्ष विनोद पीटर ने बताया कि उनके पास से लाइसेंस बरामद नहीं हुआ। हालांकि, रवि ने आर्म्स लाइसेंस होने की बात कही है। कागजात प्रस्तुत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि रवि शाम की फ्लाइट से जाने वाले थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey