back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

BPM-7 के जवान ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कटिहार से बड़ी खबर है जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान दीपक कुमार ने खुद को गोली मार ली है। आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां पीड़ित की हालत नाजुक बतायी जा रही हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।

- Advertisement -

पूरा मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी का है। जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान दीपक कुमार ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े आए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बीएमपी के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। डीएसपी के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात दीपक कुमार ने खुदकुशी की कोशिश की है। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में जवान को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी का है जहां विशेष सशस्त्र बल-7 (BPM-7) के जवान दीपक कुमार ने खुद को गोली मार ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supaul Fire: सुपौल में मां और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर राख..., पढ़िए आग के तांडव में एक परिवार की चीत्कार

दीपक कुमार बीएमपी 7 में ही डीएसपी के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारी है. हालांकि गोली कैसे लगी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। उसने अपने सीने में गोली मारी थी। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित जवान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता हैं। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच की हैं और पीड़ित की सरकारी पिस्टल जप्त कर ली गयी है। जिस जगह घटना हुई हैं वो काफी खाली जगह है। इसलिये ठीक से कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन पहली नजर में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज इन Share Market शेयरों में आएगी तूफानी तेजी: जानिए वजह और कौन से स्टॉक्स रहेंगे रडार पर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 23 फरवरी को शानदार तेज़ी दर्ज की।...

Vi का ₹698 वाला प्लान: 56 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा प्लान का बेजोड़ अनुभव!

Unlimited Data Plan: महंगाई के इस दौर में जहां डेटा की कीमतें आसमान छू...

Holashtak 2026: जानिए होलाष्टक का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2026: सनातन धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और इन्हीं...

Zero Depreciation Car Insurance: जानिए क्या है यह और आपके लिए कितना फायदेमंद?

Zero Depreciation Car Insurance: क्या आप अपनी कार के लिए सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें