मई,11,2024
spot_img

घूसखोर दरोगा धराया, केस में मदद करने के बदले 20 हजार घूस लेते दरोगा को निगरानी ने दबोचा

निगरानी की टीम ले गई अपने साथ भागलपुर, मचा चांदन थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img

बांका से बड़ी खबर है, जहां घूसखोर दारोगा को निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगल वार को भी निगरानी विभाग की टीम ने घूसखोर दरोगा मनोज पासवान को केस में मदद करने के नाम पर बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी। दारोगा पीड़ित पक्ष से बीस हजार रुपए की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार,आरोपी दारोगा एक केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। दरअसल, बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी विभाग को सुचना मिली थी।

यादोरायडीह गांव के रहने वाले टुनटुन यादव ने दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। वही केस के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी दारोगा पीड़ित टुनटुन यादव पर पैसों के लिए लगातार दबाव बना रहा था। पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी। यादोरायडीह गांव के रहने वाले टुनटुन यादव ने दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। केस के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

आरोपी दारोगा पीड़ित टुनटुन यादव पर पैसों के लिए लगातार दबाव बना रहा था. परेशान टुनटुन यादव निगरानी विभाग के दफ्तर पहुंचा और दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और निगरानी की टीम बांका पहुंच गई। टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा जब थाना के पास स्थित पान दुकान पर पीड़ित से रिश्वत के पैसे ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने दबोच लिया।

बताया जाता है कि काम नहीं होने से  परेशान टुनटुन यादव निगरानी विभाग के दफ्तर पहुंचा व दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया व निगरानी की टीम बांका पहुंच गई।

टीम ने जाल बिछाया व आरोपी दारोगा जब थाना के पास स्थित पान दुकान पर पीड़ित से रिश्वत के पैसे ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार दारोगा के पास से निगरानी की टीम ने रिश्वत के 20 हजार रुपयों को भी बरामद कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ भागलपुर ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद चांदन थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News| "सत्यवान..." को बचाने में गईं सावित्री की जान, बिजली खंभे से नाचीं मौत...पति आया चपेट में, करंट से पत्नी मरीं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें