back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को मारी गोली, भतीजी की होने वाली थी अगले महीनें शादी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी के शिवहर से बड़ी खबर है जहां जिले के तरियानी प्रखंड के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में पूर्व सांसद सीताराम सिंह के ससुराल और पूर्व मंत्री राणा रणधीर के ननिहाल के लोगों ने जमकर गोलीबारी की है। इसमें एक शख्स ने अपने ही भाई और भतीजी को गोली मार दी। हद यह भतीजी की अगले महीनें की पंद्रह तारीख को शादी होने वाली थी। पढ़िए पूरी रपट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस भूमि विवाद में चली गोली में विमल किशोर सिंह (55 वर्ष) और उनकी पुत्री दिव्या कुमारी (28 वर्ष) की हालत गंभीर बनी है। इन्हें सुबह करीब पांच बजे शिवहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नवल किशोर और विमल किशोर पूर्व सांसद के साले विश्वनाथ सिंह के पुत्र हैं। विमल किशोर सिंह की बेटी दिव्या की शादी 15 फरवरी को होने वाली है। बारातियों के लिए वह भाई नवल किशोर सिंह की जमीन पर रास्ता बना रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद मोतिहारी में रह रहे नवल किशोर सिंह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ कार पर सवार होकर मंगलवार की रात गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों भाइयों में विवाद शुरू हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Court Bomb Threat: पटना सिविल कोर्ट में तीसरी बार बम की धमकी, पढ़िए जब आतंक की आहट गूंजती है, तो सुरक्षा घेरा...मचा हड़कंप!

वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नवल किशोर सिंह, उसकी पत्नी नयन कुमारी व पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नवल किशोर सिंह की लाइसेंसी हथियार और कार जब्त कर ली है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपित के हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल परिवार पूर्व सांसद सीताराम सिंह के ससुराल और पूर्व मंत्री राणा रणधीर के ननिहाल के हैं।

बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे नवल किशोर सिंह ने लाइसेंसी हथियार से भाई विमल किशोर सिंह को गोली मार दी। पिता को बचाने आई बेटी दिव्या कुमारी को भी गोली मार दी। गोली लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अलसुबह ही दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सक ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Defamation Case: कपूर परिवार की बहू ने ननद पर ठोका 20 करोड़ का मानहानि मुकदमा, मचा बवाल!

Defamation Case: दिल्ली की अदालत में एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद ने अब एक ऐसे...

कोल इंडिया का ‘Dividend Stock’: निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख

Dividend Stock: शेयर बाजार में निवेश करने वाले अक्सर ऐसी कंपनियों की तलाश में...

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें