back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

चुनावी कांव-कांव | माया की बसपा, दम लगा के हईसा…खुद पर भरोसा, यूपी फंसेगा त्रिकोण में…BSP रहेगी अकेले

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को बड़ा ऐलान कर दिया। अब तय है, आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में त्रिकोणीय लड़ाई होगी। अब उत्तर प्रदेश में कम से कम तीन तरफा लड़ाई तय है, कारण पहला गुट एनडीए,दूसरा गुट I.N.D.I.A. और तीसरा गुट मायावती की (BSP will contest 2024 Lok Sabha elections alone) हाथी होंगे।

- Advertisement -

Mayawati Said | अकेले हैं, मगर गम नहीं

मायावती ने साफ कर दिया, कहा 2024 का लोकसभा चुनाव सभी वर्ग जाति विशेष के बल पर उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि उनकी पार्टी 22 जनवरी के कार्य का स्वागत करती है।

- Advertisement -

Mayawati Said | जन्मदिन पर स्पष्ट और बड़ा ऐलान 

I.N.D.I.A. में भी सबकुछ ठीक रहा तभी नहीं तो अखिलेश के अलग लड़ने की संभावना से भी इनकार करना अभी मुश्किल दिख रहा है। मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी बसपा अकेले ही लड़ेगी।

- Advertisement -

Mayawati Said | गठबंधन से हमें नुकसान ज्यादा होता है

1993 में समाजवादी पार्टी और 1996 में कांग्रेस से गठबंधन किया था तब हमें कोई फायदा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर हमारा अनुभव यही रहा है कि गठबंधन से हमें नुकसान ज्यादा होता है। इसी वजह से देश में ज्यादातर दल बीएसपी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं।

Mayawati Said | चुनाव बाद गठबंधन से इनकार नहीं

चुनाव बाद गठबंधन करने पर विचार किया जा सकता है। मायावती ने आगे कहा कि ईवीएम में काफी धांधली हो रही है, इसलिए बीएसपी को नुकसान हो रहा है। ईवीएम में धांधली को लेकर आवाजें उठने लगी हैं और हमें उम्मीद है कि जल्द ही ईवीएम पर रोक लगेगी।

Mayawati Said | अयोध्या जाने पर माया का जाना-न-जाना

उन्होंने साफ कर दिया है कि 2024 का चुनाव बसपा अकेले ही लड़ेगी। किसी गठबंधन या पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यानी, बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की कयासबाजी पर विराम लग गया है। उन्होंने कहा, “मुझे अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। मगर काम में व्यस्त होने के चलते मैंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

Mayawati Said | समानता की विचारधारा में विश्वास

मैं 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्वागत करती हूं। हम बाबरी मस्जिद को लेकर भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यक्रम का भी स्वागत करते हैं। हम सभी धर्मों की समानता की विचारधारा में विश्वास करते हैं।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: भारत ने नामिबिया को 93 रनों से रौंदा, गेंदबाजों का दिखा जलवा

Mayawati Said | सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय का बदला नाम

उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में यहां सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के तहत सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी। इसी को देखते हुए दूसरी पार्टी की सरकारें नाम व थोड़ा सा स्वरूप बदलकर भुनाने में लगी हैं। उन पार्टियों की जातिवादी, पूंजीवादी संकीर्ण एवं सांप्रादायिक सोच होने के चलते लोगों को सही से लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS... उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Mayawati Said | सभी धर्मों का सम्मान, गठबंधन पर पूरी तरह विराम

मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन या पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। वहीं राम मंदिर के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, मैंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि मैं अपनी पार्टी के काम में व्यस्त हूं। मगर अयोध्या में 22 जनवरी को जो कार्यक्रम हो रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। आगे चलकर अगर बाबरी मस्जिद को लेकर ऐसा कोई कार्यक्रम होता है, तो उसका भी हम स्वागत करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।”

Mayawati Said | रोजी-रोटी और रोजगार, वर्तमान में सब गायब

केंद्र और राज्य की सरकारें गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से मुक्ति दिलाने, रोजी-रोटी व रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की गारंटी देने के बाजए फ्री में थोड़ा सा राशन देकर इन्हें लाचार और गुलाम बना रही हैं। बसपा की सरकार में हमने लोगों को रोजी-रोटी और रोजगार दिया। वर्तमान में यह कहीं नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar AI Mission: IIT पटना में 60 करोड़ का 'मेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' मंजूर, खुलेगी तकनीक की नई राह

Mayawati Said | बाबा साहेब के विचार, हमारी प्राण

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में केंद्र व राज्य की सरकारें अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए जिस प्रकार से धर्म, संस्कृति की आड़ में राजनीति कर रही हैं। इससे अपने देश का संविधान और लोकतंत्र कमजोर होगा। बसपा अध्यक्ष पत्रकारों के जरिए सभी से अपील करती हैं कि वे अपनी रोजी-रोटी और मान सम्मान, स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कल देने के लिए बाबा साहेब के बताये रास्तों पर चलें। इस पर उन्होंने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

Mayawati Said | राजनीति से संन्यास, सिर्फ अटकलें

उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया। इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैं राजनीति से संन्यास ले सकती हूं। मगर ऐसा नहीं है। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहूंगी।

Mayawati Said | गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा

उन्होंने कहा- गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। मायावती ने कहा कि अब देश में लोकसभा चुनाव होने में कम समय रह गया है। अगर मेरे दिशा-निर्देश में पार्टी के लोग अच्छा रिजल्ट लाते हैं तो यही मेरे बर्थडे पर उनकी तरफ से मेरे लिए उपहार रहेगा। मैं ये बात फिर से कह रही हूं कि लोकसभा चुनाव हम अकेले ही लड़ेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें