back to top
22 अक्टूबर, 2024

Lucknow News: दर्दनाक…तीन मंजिला इमारत धड़ाम, 8 की अब तक मौत, 28 जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

Lucknow News: दर्दनाक…तीन मंजिला इमारत धड़ाम, 8 की अब तक मौत, 28 जख्मी| लखनऊ से एक बड़ी खबर (Building collapses in Lucknow) आ रही है। यहां, ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा हादसा हो गया है। तीन मंजिला इमारत ढह गई है। मलबे में कई लोग दब गए। आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 28 अन्य जख्मी हैं।

आठ लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, सरोजनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिरने में अब तक जिनकी पहचान हो पाई है। इसमें आशियाना के पंकज, बंथरा निवासी धीरज,आलमबाग रोड निवासी अरुण सोनकर, राजकिशोर और गोमती नगर निवासी जसमीत सिंह साहनी शामिल हैं।

आठ लोगों की मौत हुई है।

कांप्लेक्स में दवा और इंजन ऑयल कंपनियों समेत चार गोदाम थे। इसमें तीस से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। इस दौरान 28 लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है।

जख्मियों में, इनका इलाज चल रहा है

वहीं, जख्मियों में राजेंद्र, भानू, शत्रुघ्न, शिवमोहन, प्रवीना, शांतिदेवी, आदर्श यादव, काजल, आकाश कुमार, आकाश सिंह, विनोद यादव, आदित्य, आकाश कुमार, अनूप कुमार मौर्य, बहादुर, ओम प्रकाश, हेमंत पाण्डे, सुनील, दीपक कुमार, विनीत कश्यप, लक्ष्मी शंकर, अतुल राजपुत, नीरज, लक्ष्मी शंकर, शशांक, सोनू और उर्मिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -