back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

बिहार में भी Bulldozer बा, चला BJP MLC Rajeev Kumar Singh के आलीशान घर की चाहरदीवारी व गेट पर बुलडोजर, चुभ गई बात बीजेपी को

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज से बड़ी खबर है, जहां बीजेपी के एमएलसी राजीव सिंह (BJP MLC Rajeev Kumar Singh) के आलीशान घर के चाहरदीवारी और गेट पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला है। जिला प्रशासन का कहना है कि एनएच-27 की जमीन का अतिक्रमण कर बीजेपी एमएलसी ने मकान का बाउंड्री कराया था। इसके लिए उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था। यह बात बीजेपी को चुभ गई। बीजेपी ने कहा, यह पक्षपातपूर्ण।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,गोपालगंज जिला प्रशासन ने नेशनल हाइवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। प्रशासन ने बुधवार की शाम भी नेशनल हाइवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाते हुए बंजारी से हजियापुर में एसपी आवास तक दोनों ओर बुलडोजर चला।

- Advertisement -

इस दौरान बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार (BJP MLC Rajeev Kumar Singh) समेत 42 लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Reforms: बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की तैयारी, स्कूल, 'पुलिस दीदी' और AI का ऐलान

बताया जाता है कि नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया। इसके बाद आज शाम में बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ स्थित बीजेपी एमएलसी राजीव सिंह का आवास है।

वहीं, बीजेपी के एमएलसी राजीव सिंह ने कहा कि अतिक्रमण खुद हटाने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला था। और, दो दिनों का वक्त मांगा था। आज सुबह से उनका मजदूर लगा हुआ था और अतिक्रमण को हटाया जा रहा था।

राजीव कुमार ने कहा कि उनकी ओर से जमीन की चारदीवारी को स्वयं हटा लेने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज वो अपने कैंपस को हटा रहे थे। इसके बाद भी गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से जबरन उनके मकान के अगले हिस्से को तोड़ा गया।

इसके बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी दो जेसीबी लेकर पहुंचे और आनन-फानन में मकान की बाउंड्री और गेट को तोड़वा दिए। एमएलसी ने पूरे मामले में सरकार के इशारे पर कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: सुबह में जैकेट, दोपहर में टीशर्ट, शाम को स्वेटर, रात में कंबल... समझ नहीं आ रहा... मौसम कंफ्यूज है... जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज!

सदर अंचल के सीओ राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था, इसके बाद ही अतिक्रमण को खाली कराया गया है। अतिक्रमण करनेवाले 149 लोगों के घरों और दुकान से अतिक्रमण हटाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें