back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Uttarakhand News| Big Accident| देखें VIDEO | खाई में गिरी बस, बीस की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका, देखें VIDEO |

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement - Advertisement

Uttarakhand News| Big Accident| देखें VIDEO | खाई में गिरी बस, बीस की मौत, संख्या बढ़ने की आशंका। देखें VIDEO |

- Advertisement - Advertisement
  • अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 20 की मौत
  • अल्मोड़ा हादसा: 42 सीटर बस खाई में गिरी, 20 शव बरामद
  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 20 की मौत, कई घायल
  • अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 20 की जान गई

मुख्य बिंदु:

- Advertisement -
  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बस खाई में गिर गई।
  • हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • कई लोग घायल भी हैं।
  • बस में 42 यात्री सवार थे।
  • हादसा अल्मोड़ा के कुपि के पास हुआ।
  • राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार (Bus accident in Uttarakhand, dead body) को बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक यात्री बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बीस लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा के बाद भारतीयों के लिए Abroad Jobs के नए द्वार खुले, जानें पूरी बात।

अब तक 20 शव खाई से ऊपर लाए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

जानकारी के अनुसार,अल्मोड़ा जनपद के तहसील सल्ट अन्तर्गत कुपि मोटर मार्ग पर आज सुबह रामनगर जा रही बस (यूके 12 पीए 0061) के खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक 20 शव खाई से ऊपर लाए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की यह 42 सीटर यह बस

गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की यह 42 सीटर यह बस गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को लेकर चली थी। इस समय राहत और बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही एसएसपी, थाना सल्ट, फायर स्टेशन रानीखेत, तहसीलदार सल्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवायल और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचे। जिला आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि अब तक 20 शव निकाल लिए गए हैं। इधर, नैनीताल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

बस में 42 यात्री सवार थे। सल्ट,रानीखेत से रेस्क्यू टीम मौके पर

हालांकि सूचना यह भी है कि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। अब प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। सल्ट और रानीखेत से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का त्वरित एक्शन, ये हो रहा है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर आपदा प्रबंधन सचिव, आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी अल्मोड़ा से

फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली 2026 तिथि: फाल्गुन पूर्णिमा का पावन पर्व और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: Holi 2026 Date: सनातन धर्म में होली का पावन पर्व केवल...

भारत में Apple Fitness+ लॉन्च: घर बैठे पाएं पर्सनल ट्रेनर, जानें कीमत और खूबियां

Apple Fitness+: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल फिटनेस बाजार में एक नया खिलाड़ी...

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें