मई,20,2024
spot_img

कटरा से 15 km पहले NH पर खाई में गिरी Vaishno Devi मंदिर जा रही Bihar के श्रद्धालुओं से भरी बस, 10 की मौत, दर्जनों जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू जिले में मंगलवार सुबह एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 55 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। तभी यह घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई।

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अशोक चौधरी ने कहा कि सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें यहां हैं। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है।

यहां यह देखने के लिए क्रेन लाई जा रही है कि कहीं कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से आ रही थी और उसमें बिहार के लोग सवार थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार,जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर आज (मंगलवार) सुबह झज्जर कोटली के पास एक बस खाई में गिर गई। बस हादसे का शिकार हुए लोग वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। बस अमृतसर से कटरा के लिए निकली थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| कुल 1100, पड़े 123...DM Arvind Kumar और SP Sushil Kumar की Selfie...

झज्जर कोटली के पास एक पुल पर ड्राइपर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते बस पुल से खाई में गिर गई। बस में 75 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। घायलों को पहले पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें जम्मू के अस्पताल में रेफर किया गया।

हादसा कटरा से 15 किलोमीटर पहले हुआ। बस में सवार लोग एक मुंडन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। बस में सवार अधिकतर लोग एक परिवार के सदस्य और उनके रिश्तेदार थे। कटरा वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है।

जम्मू के डीसी अवनी लवासा ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज लाया गया है। अन्य को एक स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| मधुबनी की सुबह लोकतंंत्र के नाम, 09 बजे तक...9% मतदान

हादसे के चलते हताहत हुए लोग बिहार के हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि जम्मू कश्मीर सरकार से जरूरी समन्वय कर घायलों का समुचित इलाज और हर संभव सहायता सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे, झज्जर कोटली के पास बस के खाई में गिरने से हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही इस दुर्घटना में बिहार के मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।

नीतीश ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि कश्मीर सरकार जम्मू आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें