

पटना से बड़ी खबर है जहां से बगहा जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई। इसमें बारह यात्री जख्मी हो गए हैं। इस हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा बगहा के डुमरिया के पास की है।
जानकारी के अनुसार, बगहा में एनएच 727 पर टेंगराहा पुल के पास पटना से बगहा आ रही बस पलट गई। हादसे के बाद बस का चालक और खलासी फरार हो गया। वहीं, जख्मी बारह लोगों में एक महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई थी जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
यात्रियों के अनुसार, जिस तरीके से बस पलटी इसमे बड़ा हादसा हो सकता था। मगर अधिकांश यात्री बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है की बारिश के मौसम में सड़क किनारे की पटरी पर घास ज्यादा है। और फिसलन है। ऐसे में जैसे ही बस चालक ने गाड़ी साइड लेने की कोशिश की, वैसे ही बस अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस घटना में एक महिला को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पटना से करीब बीस यात्रियों को लेकर बस बगहा के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस एनएच 727 पर टेगराहा पुल के पास पहुंची, बारिश के कारण तेज रफ्तार बस का टायर स्लीप कर गया और वह सड़क किनारे जा पलटी।
घटना के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस सवार यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद नगर थाना की पुलिस पहुंच गई। घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है की घटना के बाद चालक और खलासी फरार हो गया था। वहीं पुलिस यात्रियों से पूछताछ कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।




