मई,20,2024
spot_img

World Cup के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ी क्षति, नहीं रहे स्पिन के सरदार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान Bishan Singh Bedi, निधन से शोक

spot_img
spot_img
spot_img

भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए।

1970 के दशक में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले बिशन सिंह ने 22 इंटनरेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनका इंटरनेशनल करियर 12 साल का रहा और उन्होंने कई मैचों में भारत को यादगार जीत दिलाई।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपने वक्त के महान स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी 12 सालों तक भारतीय टीम के सदस्य रहे। 1967 से 1979 के बीच भारत के लिए उन्होंने 67 टेस्ट खेले। इनमें बेदी ने कुल 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेदी के नाम 1560 विकेट हैं।

पंजाब टीम से क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले बिशन सिंह बेदी ने अपना ज्यादा वक्त भारतीय टीम के अलावा दिल्ली की रणजी टीम के साथ बिताया। दिल्ली की टीम से वे 1968 में जुड़े थे। बिशन सिंह बेदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर करीब 12 साल का रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में डेब्यू किया था।

बिशन सिंह ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1967 में की थी और उन्होंने आखिरी मैच 1979 में खेला। भारत के दिग्गज स्पिनर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 266 विकेट झटके। वहीं, उन्होंने भारत की ओर से कुल 10 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए। बिशन ने 1970 के दशक में प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन के साथ मिलकर अपनी घूमती गेंदों से काफी नाम कमाया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections News|Saran Seat News|...5th Phase Voting में हाई प्रोफाइल सीट पर बूथ Capturing की बड़ी Entry

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें