spot_img

Tragic Accident: पेड़ से टकराईं कार, लगी आग, पति-पत्नी समेत 4 लोग जिंदा जले, 6 महीने पहले हुई थी शादी

spot_img
- Advertisement -

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए। अपने गांव वापस लौटते वक्त कार पेड़ से टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। कार सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

- Advertisement -

कार में बैठे चारों लोग जिंदा जल गए। घटना नौसर गांव के नजदीक बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतकों में पति-पत्‍नी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छह माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

- Advertisement -

घटना टिमरनी थाना क्षेत्र में नौसर गांव के नजदीक होना बताई जा रही है। कार रफ्तार में थी और बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। इस दौरान कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

- Advertisement -

नौसर के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और इसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में कार सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।

मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें से मृतक राकेश 6 महीने पहले शादी हुई थी। उसकी ससुराल भेरुन्दा क्षेत्र में थी। घटना के खबर लगते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना सुबह करीब 7.00 बजे की है। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और इसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा ज्वैलर्स लूट में बड़ी कामयाबी, मधुबनी, बेगूसराय समेत उत्तरप्रदेश के 6 अपराधी गिरफ्तार... कबूलनामा, पढ़िए क्या मिला!

लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। लोगों ने कार का गेट खोलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते कार में सवार लोग जिंदा जल गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में शराब तस्करी का न्यू स्टाइल, हाथ में देसी कट्टा, लग्ज़री गाड़ी और भरपेट शराब!

फिर कार के अंदर जिंदा जले लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिजन गहरे शोक में डूब गए। घटना कैसे हुई अब इस मामले की पुलिस विस्तार से जांच में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें:  Jharkhand News: लोहा कटर बना काल...धनबाद में Gas Cylinder Blast से 3 की मौत, गैस फैलने से दर्दनाक-विचलित कर देने वाला मंजर!

सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि जिले के ग्राम बरकला चारखेड़ा निवासी अखिलेश पुत्र महेश कुशवाहा, राकेश पुत्र महेश कुशवाहा, शिवानी पत्नी राकेश कुशवाहा और आदर्श पुत्र गोलू चौधरी बुधवार की सुबह सीहोर जिले के दीपगांव से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया के मुताबिक मृतकों के नाम अखिलेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा, आदर्श चौधरी हैं। सभी सभी बरकला चारखेड़ा गांव के रहने वाले वाले हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...