back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

कार सवारों ने Madhubani के कलुआही में एक वृद्ध को मारी ऐसी ठोकर, 20 फीट ऊपर उड़े महेंद्र सदाय, गिरे, ऑन द स्पॉट मौत, पढ़िए खबर का Darbhanga कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कलुआही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के बरदेपुर चौक पर बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कार ने एक 60 वर्षीय महेंद्र सदाय को जबरदस्त टक्कर मारी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अघनू सदाय जख्मी हो गए।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने देशज टाइम्स को बताया कि नीले रंग की आल्टोज कार जिसका गाड़ी नम्बर BR06CV9599 है, वह जयनगर से कलुआही की ओर जा रही थी। इसी दौरान बरदेपुर चौक से महेंद्र सदाय एवं अघनू सदाय बरदेपुर अवस्थित अपने घर मुसहरी टोल जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हवाई सफर में हड़कंप: SpiceJet Engine Failure के बाद दिल्ली लौटा लेह जा रहा विमान, बाल-बाल बचे 150 यात्री

बरदेपुर एवं घर के बीच एनएच 105 पर ही कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे महेंद्र सदाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों व्यक्ति सड़क के बाईं ओर किनारे की ओर चल रहे थे। लेकिन कार चालक ने शराब पी रखी थी। वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण चालक जो नशे में ड्राइव कर रहा असंतुलन खोकर ऐसी घटना को अंजाम दिया।

चालक ने तेज रफ्तार में होने के कारण इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि महेंद्र सदाय 20 फीट ऊपर उड़ गए। और सड़क पर गिरते ही उसकी मौत हो गयी। चालक कार को खेत में घुसाते हुए दूसरी ओर पीसीसी सड़क की रेलिंग में जाकर अटका दिया।

ग्रामीणों ने जब कर चालक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम नीरज कुमार एवं दूसरा व्यक्ति कार सवार मदन राम दोनों दरभंगा लहेरियासराय निवासी बताये गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Computer Teacher Recruitment: बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में खुशखबरी... विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, अब Bihar में डिजिटल युग... पढ़िए बहाली का विस्तृत शेड्यूल जारी...!

इस घटना की जानकारी कलुआही पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गयी। कलुआही पुलिस के पुअनि राहुल कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए कार के चालक एवं सवारी को अपने गिरफ्त में ले लिया।

लेकिन बीते शनिवार की रात में ही दोनों पक्षों की आपसी तालमेल पर कलुआही पुलिस ने दोनों को छोड़ मामला रखा दफा कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज के शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये स्टॉक्स: बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए अहम अपडेट्स

Stock Market: 24 फरवरी मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए...

Horoscope Today: 25 फरवरी 2026: दैनिक राशिफल और ग्रह दशाएं

Horoscope Today: प्रत्येक दिवस प्रकृति के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की सूक्ष्म चाल से...

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट: जानिए कब आएगा 12वीं परीक्षा का परिणाम

Bihar Board Inter Result: बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले परीक्षा परिणाम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें