back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

CM Nitish के खिलाफ मामला दर्ज, ज्ञान का एक बयान….पहुंच गया Muzaffarpur Court

पीएम मोदी ने कहा,उन्हें शर्म नहीं है।“कैसा दुर्भाग्य है देश का? कितने नीचे गिरोगे और दुनिया में देश कि कितनी बेज्जती करोगे?”

spot_img
- Advertisement - Advertisement

विधानसभा और विधानपरिषद में दिए एक बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार चौतरफा घिर गए हैं। विपक्ष से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग तक नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार के बयान को भद्दा और महिला विरोधी बताया है। वही अब नीतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुजफ्फरपुर की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई (Case registered against CM Nitish) गई है। पढ़िए पूरी खबर क्या कहा पीएम मोदी ने…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। सदन में दिए बयान को लेकर अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने परिवाद दायर किया है। अनिल कुमार सिंह ने 354D, 504, 505, 509 आईपीसी और 67 आईटी एक्ट में परिवाद दायर किया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार लाल ने सुनवाई कि तिथि 25 नवंबर को दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: हरियाणा से दबोचा गया बिहार का 25 हजार का इनामी लुटेरा अंकित, लखीसराय में मचा था आतंक

कल राज्य विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में 25 नवंबर को सुनवाई होगी।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा को लेकर मुजफ्फरपुर जिले में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह शिकायत मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराई गई है। इस मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी। सीएम नीतीश कुमार ने पहले विधानसभा परिसर में अपने बयान पर माफी मांगी।

इसके बाद दोनों सदन में कहा कि अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं। मैं दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं अपनी निंदा करता हूं। मेरी किसी शब्द के चलते किसी तो तकलीफ हुई है तो आप कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करें। मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं बल्कि दुख भी प्रकट करता हूं।

यह भी पढ़ें:  Patna News: आईपीएस सुनील नायक को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, आंध्र प्रदेश पुलिस की अर्जी ख़ारिज

वहीं,मध्य प्रदेश के गुना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि “I.N.D.I Alliance के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें:  बिहार पॉलिटिक्स: विधानसभा में जब 'मिठाई' पर छिड़ी बहस, लगे ठहाके और मिली पहचान की उम्मीद

उन्हें शर्म नहीं है। I.N.D.I Alliance के किसी भी नेता ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?” उन्होंने आगे कहा कि “कैसा दुर्भाग्य है देश का? कितने नीचे गिरोगे और दुनिया में देश कि कितनी बेज्जती करोगे?”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें