back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

Bihar News: मुखिया जी नहीं कर सकेंगे पंचायत, रायफल से आतिशबाजी में फंसे, FIR

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के सदर प्रखंड के केना पंचायत के मुखिया नीतीश राणा बंदूक चमकाने में बुरी तरह से फंस गए हैं। दीपावली पर रायफल से आतिशबाजी उन्हें मंहगा पड़ा है। तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुफस्सिल थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर को मुखिया का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे अपने आवास पर रायफल से फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा था कि दीपावली के मौके पर उन्होंने पटाखे की बजाय रायफल से ही फायरिंग कर पर्व का जश्न मनाया। इस दौरान उनके आसपास कुछ और लोग दिख रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जिले के सदर प्रखंड के केना पंचायत के मुखिया नीतीश राणा बुरी तरह से फंस गए हैं। दीपावली पर रायफल से आतिशबाजी उन्हें मंहगा पड़ा है। तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुफस्सिल थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए बिहार में बारिश और ठंड का नया अलर्ट

जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को मुखिया का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे अपने आवास पर रायफल से फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा था कि दीपावली के मौके पर उन्होंने पटाखे की बजाय रायफल से ही फायरिंग कर पर्व का जश्न मनाया।

इस दौरान उनके आसपास कुछ और लोग दिख रहे हैं। यह बात भी सामने आई कि रायफल उनके नाम से नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। अब पुलिस उन्हें बेसब्री से तलाश रही है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है । शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hardik Pandya का नया अवतार: शर्टलेस फरारी ड्राइविंग और गर्लफ्रेंड संग डांस का वायरल वीडियो!

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक...

छठ पूजा रूल्स: मासिक धर्म में व्रत और अर्घ्य के नियम

Chhath Puja Rules: छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का एक ऐसा अनूठा संगम...

PM Modi Record: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा सबसे लंबे कार्यकाल का कीर्तिमान! पढ़िए कार्यकाल के 8,931 दिन …नॉन स्टॉप Not Out!

PM Modi Record: राजनीति के महासागर में नरेंद्र मोदी वह ध्रुवतारा बन उभरे हैं,...

आज का राशिफल: 22 मार्च 2026 – दिव्य ग्रहों की चाल और आपका भविष्य

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में ग्रहों और नक्षत्रों का नृत्य प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें