spot_img

लैंड फॉर जॉब स्कैम : डिप्टी CM तेजस्वी यादव के निजी सचिव संजय यादव से CBI ने की पूछताछ

spot_img
- Advertisement -

सीबीआई ने तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी संजय यादव से लैंड फोर जॉब मामले में पूछताछ की है। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के निजी सचिव संजय यादव से घंटों पूछताछ करते हुए कई सवाल दागे।

- Advertisement -

यह कथित घोटाला लालू प्रसाद के मंत्री रहने के दौरान का है। जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की ओर से तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद संजय यादव को शनिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया गया था।

- Advertisement -

संजय यादव को तीसरी बार समन जारी किया गया। जिसके बाद पूछताछ की गयी। बता दें कि लालू के बेहद करीबी और ओएसडी रहे भोला यादव को गिरफ्तार कर सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। मामला यूपीए-1 सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Iran-Israel War: ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच 20 दिन बाद Bhagalpur लौटा इंजीनियर का पार्थिव शरीर, भागलपुर के रानी बमिया में होगा अंतिम संस्कार

सीबीआई ने इसी साल 18 मई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। एफआईआर में लालू यादव समेत उनके परिवार के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने 23 सितंबर, 2021 को रेलवे में कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थी।

अधिकारियों ने बताया कि संजय यादव को पहले भी तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने सीबीआई के नोटिस को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी थी। अधिकारियों ने बताया कि संजय यादव ने 2015 में तेजस्वी के उप मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी उनके निजी सचिव के तौर पर काम किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...