spot_img

कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, जानिए दरभंगा, समस्तीपुर-सीतामढ़ी से कौन सी ट्रेन किधर से जाएगी

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण बरौनी जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत 11 नवम्बर को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस का परिचालन रामदयालु नगर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते किया जाएगा। दस एवं 11 नवम्बर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supaul News: सुपौल में भीषण सड़क हादसा, दो दर्जन यात्री ज़ख्मी, कई की हालत गंभीर

वहीं, दस से 12 नवम्बर तक गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवाड़ा-बरौनी के रास्ते किया जाएगा। दस से 12 नवम्बर तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का परिचालन रामदयालु नगर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते किया जाएगा।

- Advertisement -

छह, सात, नौ, दस, 11 एवं 12 नवम्बर को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस का परिचालन रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर के रास्ते किया जाएगा। नौ नवम्बर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन दानापुर-मोकामा-दिनकर ग्राम सिमरिया के रास्ते किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

इसी प्रकार दस से 12 नवम्बर तक भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारंभ नारायणपुर अनंत से किया जाएगा। जबकि, नौ एवं दस नवम्बर को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। वहीं, चार नवम्बर को गांधीधाम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल तीन घंटा नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...