spot_img

जिला परिषद सदस्य के प्राइवेट ड्राइवर से डेढ़ लाख कैश की लूट…मुखिया के भाई को मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से इस वक्त की दो बड़ी खबर है जहां मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर मोड़ के समीप यात्री सेड के पास दो बाइक सवार अपराधियो ने हथियार के बल पर जिला परिषद सदस्य के प्राइवेट ड्राइवर से डेढ़ लाख रुपए की लूट घटना को अंजाम दिया है। वहीं, नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैशी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव के भाई को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, निकेश यादव भवानीपुर में फोटोस्टेट दुकान के पास फोटोकॉपी करवा रहे थे, इसी दौरान नवगछिया थाना के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी सवार होकर उसके पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे निकेश को तीन गोली हाथ सीना और गाल में लगी है।

- Advertisement -

परिजनों ने निकेश को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक थी, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए घायल निकेश को भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Motihari Convocation: Bihar की धरती पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस पर क्या बोले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन- पढ़िए भारत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

इधर, मधुसूदनपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम पहुंचकर लूट मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाबत पीड़ित ड्राइवर बिरजू यादव ने बताया कि कजरैली के गोराचकी से ट्रक ऑनर भाकुल यादव से कर्ज वाला पैसा वापस लेकर डेढ़ लाख रुपये बाइक से अपना घर किशनपुर जा रहे थे।

तभी घात लगाए अपराधियों ने किशनपुर मोड़ के समीप यात्री सेड के पास हांथ देकर रुकने का इशारा किया और रुकते ही अपराधियों ने देसी कट्टा सटा दिया और 500 नोट का तीन गद्दी जिसमें डेढ़ लाख था लूट कर फरार दोगाछी की ओर फरार हो गया।

 

वही घटना को लेकर गश्ती टीम ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर मौके पर तुरन्त पहुंचकर मामले की जांच किया हूँ और पीड़ित ड्राइवर से लिखित आवेदन देने कहा गया है। वहीं पीड़ित ड्राइवर बिरजू यादव ने कहा कि पुलिस को सूचना देने पर दस मिनट के अंदर पुलिस पहुंचकर जांच किया और मंगलवार को लिखीत शिकायत दर्ज कराएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...