back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय पर्यवेक्षण गृह से फरार गौतम पाठक हत्याकांड का बाल अपराधी घनश्यामपुर से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह से करीब एक सप्ताह पूर्व फरार एक बाल अपराधी को घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्यवेक्षण गृह से दो बाल अपराधी फरार हुये थे।

- Advertisement -

गिरफ्तार हुये बाल अपराधी के विरुद्ध गौतम पाठक के हत्या का आरोप है। दो बाल अपराधी जो फरार हुये थे उसमें बिरौल थाना कांड संख्या 97/23का आरोपी केशव कुमार ठाकुर है जो साहो परड़ी के राम एकबाल ठाकुर का पुत्र है।

- Advertisement -

वहीं, दूसरा घनश्यामपुर के सुरेन्द्र झा का पुत्र शिवम झा है। यहां बता दे कि हाल ही में घनश्यामपुर थाना की पुलिस पानीपत से किशोर शिवम को पकड़कर लाई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में बनेगा भव्य बालिका छात्रावास, DM कौशल कुमार ने खुद संभाला मोर्चा, दिए कड़े निर्देश

इस बात को लेकर बाल सुधार गृह के अधीक्षक शशि कान्त सिंह ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया था।

अधीक्षक शशिकांत ने लहेरियासराय थाना को दिये आवेदन में कहा है कि 20 अप्रैल 23 को सुरक्षा गार्ड संजय कुमार वर्मा की ओर से एक बजकर 15 मिनट में बाल कैदियों की गिनती कराई गई उस दौरान दो बच्चे कम पाएं गये।

उन्होंने कहा था कि इसके तुरंत बाद इसकी सूचना दोनों किशोर के पिता को दे दी गई। शहर के कई गलियों, दुकानों, बस स्टेंड आदि जगहों पर खोजबीन की गई लेकिन दो किशोर नहीं मिला।

उन्होंने कहा है कि रसोई घर के खिड़की का पत्तर तोड़कर दोनों किशोर यहां से भाग निकलें थे। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने पूछने पर इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि दोनों किशोर के बाल सुधार गृह से भाग जाने को लेकर एक आवेदन वहां के अधीक्षक शशि कान्त सिंह द्वारा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी ने खोला सिमरी थाने का 'रिपोर्ट कार्ड', लंबित कांडों की फाइल देख चढ़ा पारा, दिए सख्त निर्देश

ये दोनों किशोर 20अप्रेल को ही बाल सुधार गृह से भाग गये थे। और, अधीक्षक ने 23 अप्रैल को यानि तीन दिन बीत जाने के बाद थाना को आवेदन दिया था।

घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार एक बाल अपराधी को पकड़ लिया। उसकी गिरफ्तारी एक बगीचे से हुई है।

यह भी पढ़ें:  Benipur News: बेनीपुर की बदलेगी सूरत! विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में उठाई ये बड़ी मांग, इन 4 मंदिरों को मिलेगा राजकीय दर्जा?

थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने कहा कि पर्यवेक्षण गृह से फरार होते ही उसकी सूचना जब उन्हें मिली तो वे परेशान हो गये थे कि आखिर पर्यवेक्षण गृह से वह कैसे फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद ही पुलिस सतर्क हुई और उसकी तालाश में जुट गई और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Horoscope Today: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का प्रभाव: 20 फरवरी 2026 का राशिफल और...

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें