back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Bihar के सरकारी स्कूलों में अब हर सप्ताह होगा बच्चों का टेस्ट, महीनें में एक दिन शिक्षक-अभिभावक मीटिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश हो रही है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास का प्रतिफल भी दिखने लगा है। अभिभावकों से बच्चों को स्कूल नियमित भेजने की अपील और शिक्षकों समेत हेडमास्टर और अन्य संसाधनों से स्कूलों का माहौल बेहतर बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में नया आदेश शिक्षा विभाग की ओर से आया है जाे स्वागत योग्य है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अब हर सप्ताह बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। यह व्यवस्था सितंबर से शुरु होगी।

- Advertisement -

वहीं, कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का प्रत्येक महीने मूल्यांकन (जांच परीक्षा) किया जाएगा। बच्चों का मूल्यांकन सितंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारी अगस्त माह से ही शुरू कर दी गई है। कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन अलग-अलग होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Charas Smuggling: बिहार चरस तस्करी का खुलासा, भारत-नेपाल सीमा पर 3.40 करोड़ की चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

वहीं, महीनें के आखिरी शनिवार को शिक्षक और अभिभावकों की बैठक होगी। यह व्यवस्था नई है और अमूमन सरकारी स्कूलों में देखने को नहीं मिलती थी। इससे अभिभावक अपने पाल्या की रिपोर्ट और पढ़ाई के स्तर से अनभिज्ञ रहते थे। ऐसा होने से अब अभिभावक भी सजग होंगे।

इसके लिए इस माह के अंत तक मासिक मूल्यांकन की रिपोर्ट सभी स्कूलों को तैयार करानी है। इसके साथ ही स्कूलों की ओर से किए गए मासिक मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड पाने वाले बच्चों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, अब इसके तहत सरकारी स्कूलों में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का साप्ताहिक मूल्यांकन होगा।

इससे संबंधित निर्देश बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा एवं एसएसए के प्रभार वाले जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दे दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप में हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, पाकिस्तान को रौंदकर इंग्लैंड को जिताया!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने आए, तो...

अरिजीत सिंह ने दी बड़ी खुशखबरी, क्या वापसी की कर रहे हैं तैयारी?

Arijit Singh News: सुरों के जादूगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने जब प्लेबैक सिंगिंग...

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: बुकिंग हुई शुरू, कीमत और फीचर्स का खुलासा, जानें कब मिलेगी डिलीवरी!

Tata Punch EV: अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक SUV की तलाश...

Harry Brook की शतकीय आंधी में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें