back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बिहार में भी श्रद्धा-आफताब की इंट्री…प्रेमी की हत्या कर शव के किए 6 टुकड़ें, अलग-अलग जिलों में कटे अंगों को फेंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में प्रेमी की मर्डर में दिल्ली वाली श्रद्धा की इंट्री हो गई है। यहां एक प्रेमी की हत्या कर शव के किए 6 टुकड़ें ही नहीं किए बल्कि श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने तो छतरपुर के जंगल में टुकड़े फेंके, यहां तो अलग-अलग जिलों में कटे अंगों को फेंका गया है। मामला नालंदा से जुड़ा है। देशज टाइम्स ने आपको पहले ही खबर पढ़ाई कि कैसे विकास चौधरी की लाश बंद बोरे में मिली। अब पढ़िए पूरी रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र नांनद गांव निवासी नरेश चौधरी के तीस वर्षीय पुत्र विकास चौधरी से जुड़ा है जो बुधवार की देर शाम से लापता था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच धड़ को दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो सिर को पटना के पुनपुन नदी में बोरे में बंद बरामद कर लिया गया।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, विकास बीते 16 नवंबर की शाम से लापता था। इसका सबसे पहले 17 तारीख की शाम को नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव स्थित छिलकापर से बोरी में बंद दो हाथ और दो पैर बरामद हुआ, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस तब से अबतक इस घटना की छानबीन में लगी थी और युवक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे बॉडी को दीपनगर और गर्दन का हिस्सा पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से बरामद कर चुकी है। इस हत्या की वजह भी प्रेम-प्रसंग था, जहां विकास कुमार चौधरी को शादीशुदा महिला से प्रेम करना महंगा पड़ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुकमा में 'ऑपरेशन प्रहार': Naxalite News के बीच सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया बड़ा ठिकाना, लाखों के विस्फोटक जब्त

पुलिस ने जब इस केस में शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। विकास की प्रेमिका ज्योति देवी और उसके पति रंजन ने मामले का पर्दाफाश किया। बताया जाता है कि प्रेमी विकास चौधरी प्रेमिका ज्योति से मिलने उसके ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंचा था।

 

यह भी पढ़ें:  संसदीय गतिरोध: लोकसभा में महिला सांसदों के हंगामे पर भाजपा का पलटवार, 'कठोरतम कार्रवाई' की मांग

पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द निवासी दम्पती रंजन कुमार और उसकी पत्नी ज्योति कुमारी को हिरासत में लेते हुए उसकी निशानदेही पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव स्तिथ पंचाने नदी से धड़, जबकि फतुहा स्तिथ पुनपुन नदी से सिर को बरामद किया है। फिलहाल हत्या के इस मामले में और कौन-कौन लोग शमिल हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें