back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

सोलन में बादल फटा, एक ही परिवार के 7 लोग हो गए जिंदा दफन, कई घर और गाड़ियां बही

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से फिर तबाही का मंजर है। यहां सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के जदों गांव में बादल फटने एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सोलन जिले में सोमवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोग जिंदा दफन हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह आपदा राज्य की राजधानी से करीब 60 किलोमीटर दूर धवला उप-तहसील के जादोन गांव में रविवार रात करीब 1.30 बजे घटी।

- Advertisement -

अभी तक चार शवों को निकाला गया है। अन्य तीन की तलाश जारी है। वहीं परिवार के दो सदस्यों रितु राम और कमलेश का रेस्क्यू कर लिया गया है। फ्लैश फ्लड की वजह से दो घर और एक गौशाला भी बह गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Crime News: कौशल चौधरी गिरोह का मुख्य शूटर कुलदीप सिंह गिरफ्तार, बड़ी हत्या की साजिश...जबरन वसूली नेटवर्क का विस्तार...नाकाम

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में की गयी है।

इसके अलावा भूस्खलन के कारण शिमला के समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

इतना ही नहीं कई लोगों के घरों में मलबा भर गया है। बादल फटने की वजह से आया फ्लैश फ्लड अपने साथ कई गाड़ियां बहा कर ले गया। बादल फटने के कारण दोनों तरफ से सड़के टूट गयी है। इसकी वजह से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम पैदल घटनास्थल पर पहुंची।

इधर मौसम विभाग ने आज भी हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये हैं। शिमला में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna News: बुद्ध स्मृति पार्क के पास 'क्रिस्पी कॉर्नर' वेंडिंग जोन, मिलेगी जाम से मुक्ति

तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ गिरने गाड़ियों दब गयी हैं. ऐसे में सीएम सुक्खू ने आज सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। भारी बारिश के चलते हिमाचल का मंडी जिला भी त्राहिमाम है।

पूरा शहर पानी से भर गया है। सड़क पर भी कई फीट पानी भर गया है। वहीं सोलन जिले के परवाणू के पास चक्की मोड पर लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़ कालका शिमला हाईवे को बंद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू संग की महाशिवरात्रि की पूजा, भक्तिमय अंदाज हुआ वायरल

Soha Ali Khan News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों महाशिवरात्रि के भक्तिमय रंग...

नई Hyundai Verna Facelift: फीचर्स, कीमत और मुकाबला

Hyundai Verna Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान सेगमेंट हमेशा से प्रतिस्पर्धा से भरा...

अफगानी मॉडल सदफ शंकर ने किया बड़ा खुलासा, भारत में ढूंढ रही हैं अपना प्यार!

Sadhaaf Shankar: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हसीना ने तहलका मचा रखा है,...

अगले हफ्ते Bank Holidays: फरवरी में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किन राज्यों में पड़ रही छुट्टियां

Bank Holidays: आने वाले सप्ताह में बैंकों से जुड़े अपने ज़रूरी काम निपटाने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें