मई,19,2024
spot_img

CM Nitish Kumar की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक, काफिले में घुसे बाइक सवार, 5 अधिकारियों को नोटिस, बड़ा एक्शन,

spot_img
spot_img
spot_img

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। पटना से नालंदा जाने के दौरान सीएम के काफिले में तीन बाइक सवार घुस गए, जिसके बाद कारकेड में शामिल पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए।

पुलिस के पांच अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। सभी को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है। सभी से जवाब मांगा गया है। अगर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 14 मई को अपने गृहक्षेत्र नालंदा जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला कारकेड फतुहा से दनियावां की ओर बढ़ा तभी नयकारोड के पास अचानक से दो-तीन बाइक सवार काफिले के बीच में घुस गए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत ट्रैफिक को बंद कराया। पुलिस के आला-अधिकारियों ने इस घटना को सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए गंभीरता से लिया है। डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि फतुहा थानाध्यक्ष के अलावा चार अन्य पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि उनके काफिले में तीन बाइक सवार घुस गए, जिसे देख सभी के होश उड़ गए। वक्त रहते पुलिस के अधिकारीयों ने उन्हें हटाया, लेकिन सवाल ये उठता है कि बाइक सवार आखिर सीएम के काफिले में कैसे घुसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। इसको लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत ट्रैफिक को बंद कराया। अब इस मामले में पांच पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले फरवरी महीने में समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक हो गई थी। तब किसी ने उनके ऊपर कुर्सी का एक टुकड़ा फेंक दिया था।

बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश अपने गृह जिला नालंदा जा रहे थे, तभी फतुहा से दनियावां की ओर जाने के दौरान नयकारोड के पास अचानक बाइक सवार काफिले के बीच में घुस गए। इस बड़ी चूक को लेकर पांच पुलिस अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

सीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर फतुहा थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों के अलावा दनियावां थाने के एक पुलिस अधिकारी को शोकॉज किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले भी सीएम की सुरक्षा में चूक के कई मामले सामने आ चुके हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें