back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान का नवनिर्वाचित सरपंच निकला विदेशी शराब का बड़ा तस्कर…था राजधानी से कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के हिरणी पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच निकला विदेशी शराब का बड़ा तस्कर। पटना पुलिस ने सरपंच को किया गिरफ्तार। सरपंच के साथ उसका एक और साथी को पकड़ा गया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार नगर पुलिस ने गिरफ्तार सरपंच की निशानदेही पर जब छापेमारी की तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने कुशेश्वरस्थान के इस सरपंच और बरामद शराब को कंकड़बाग थाना के हवाले कर दिया है।

पुलिस सूत्रों की माने तो पत्रकार नगर थाने के थाना प्रभारी मनोरंजन भारती गश्त कर रहे थे। इसी दौरान 90 फीट इलाके में चार पहिया वाहन सवार कुछ लोग पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब खदेड़कर इस गाड़ी को रुकवाया तो गाड़ी पर सरपंच दरभंगा का स्टीकर चस्पा था।
इस मामले में पत्रकार नगर थाना और कंकड़बाग थाने की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर सरपंच की निशानदेही पर कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क इलाके से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद करने के साथ-साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है।
फिलहाल हिरणी पंचायत के सकिरना निवासी नव निर्वाचित सरपंच दयानंद प्रसाद सह पिता गणेश साह और गिरफ्तार युवक से उसके शराब के अन्य ठिकानों के बारे में पटना के कंकड़बाग थाने में पूछताछ जारी है। वही गिरफ्तारी के बाद सरपंच के पास से एक डायरी बरामद हुई है जिसमें इस अवैध शराब के कारोबार का सारा कच्चा चिट्ठा दर्ज है।
जानकर बताते है कि सरपंच पटना से कुशेश्वरस्थान तक विदेशी शराब का सप्लाई करता था। शराब की अवैध कमाई से अपने गांव सकिरना में आलीशान घर भी बनाया। कुशेश्वरस्थान के हिरणी पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता गणेश साह के चार बेटे है।
इसका कुशेश्वरस्थान बाजार में खगड़िया धर्मशाला के पास न्यास से किराया पर नमकीन नास्ता का दुकान भी चलता है। दयानंद गणेश साह का दूसरा पुत्र है। बताया जाता है कि जब से बिहार में शराबबंदी हुई है तब से दयानंद पुलिस को चकमा देकर शराब के धंधे में करोड़ों की संपत्ति अर्जित किया है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Traffic Challans: बिहार में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो महीने में 90 करोड़ से ज़्यादा के चालान कटे!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें