spot_img

Weather Forecast: तीन-चार दिनों तक बिहार में लगातार होगी बारिश, राज्य में येलो अलर्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहार में इस वक्त मानसून बिहारवासियों पर पूरी तरह मेहरबान है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में मौसम का ये मिजाज जारी रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के दिल्ली केंद्र ने रविवार को बिहार और गंगा के तटीय इलाकों में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जाहिर की है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल श्रीगंगानगर, हिसार, अलीगढ़, हरदोई, वाराणसी, गया, धनबाद, दीघा और बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आसपास एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से बिहार में बारिश ज्यादा हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics : CM Nitish का बड़ा कदम, विधान परिषद से दिया इस्तीफा, बताया -निशांत को भविष्य! सवाल -किसकी बारी?

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, सारण, शेखपुरा और सीवान में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका वाले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CTET Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना परिणाम और पाएं शिक्षक बनने का मौका

CTET Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का...

गेमर्स के लिए खुशखबरी: नए Free Fire Max रिडीम कोड्स हुए जारी, अब पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स!

Free Fire Max: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में हलचल मचाने वाले Free Fire Max...

आईपीएल 2026: राजस्थान से हार के बाद बौखलाए Ruturaj Gaikwad, बल्लेबाजों को बताया जिम्मेदार!

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का दिल तब टूट...

रवींद्र जडेजा का धमाका: पिंक जर्सी में CSK को धोया, लिया शानदार बदला!

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा ने मैदान पर आते ही ऐसा जलवा...